• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Government ITI Madhotal : शासकीय आइटीआइ में पास कराने के लिए शिक्षक मांग रहा पैसे, वीडियो प्रसारित, देखें वीडियो

Government ITI Madhotal : आरोप पास कराने के लिए मांग पैसे, शिक्षक ने कहा जरूरत के वक्त दिया पैसा लौटा रहे छात्र

By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Sun, 26 Feb 2023 05:10:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Feb 2023 05:15:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Government ITI Madhotal : शासकीय आइटीआइ में पास कराने के लिए शिक्षक मांग रहा पैसे, वीडियो प्रसारित, देखें वीडियो

Government ITI Madhotal : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शासकीय आइटीआइ माढ़ोताल में एक शिक्षक का पैसे की मांग करते वीडियो प्रसारित रहा है। कुछ छात्रों पर वीडियो बनाकर प्रसारित करने का आरोप है। छात्रों का दावा है कि शिक्षक पास कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं जबकि शिक्षक ने कहा कि जरूरत के वक्त कई बच्चों को उधार पैसे देते हैं जो विद्यार्थी लौटा रहे हैं उस समय का वीडियो शरारती तत्ववों ने बनाकर गलत तरीके से पेश किया है। इस मामले में कालेज के प्राचार्य ने जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द मामले की जांच करवाई जाएगी।

Government ITI Madhotal : शासकीय आइटीआइ में पास कराने के लिए शिक्षक मांग रहा पैसे, देखें वीडियो प्रसारित#GovernmentITIMadhotal #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews #Education #governmentITITeacher #TrainingOfficerSurveyorDepartmenthttps://t.co/0gIPOI715d pic.twitter.com/ZZT9T3QahK

— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 26, 2023

क्या है मामला-

एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें कुर्सी पर बैठे एक शिक्षक आर के द्विवेदी जो ट्रेनिंग आफीसर सर्वेयर विभाग में पदस्थ है। उन्हें कोई पैसे देते हुए दिख रहा है और वह पैसे कम होने पर भी मामला निबटाने के लिए आग्रह कर रहा है। आरोप है कि शिक्षक द्वारा छात्रों से पास करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही। बताते हैं कि कई विद्यार्थियों ने पैसे दिए लेकिन वे फिर भी फेल हो गए जिसके बाद कुछ विद्यार्थियों ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। हालांकि कोई भी विद्यार्थी खुलकर शिकायत नहीं कर रहा है।


शिक्षक का दावा

- मेरे कक्षा में गरीब वर्ग के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं इनके पास कई बार पैसे की किल्लत होती है जिन्हें जरूरत होने पर मै पैसे देकर मदद करता हूं। बाद में विद्यार्थी पैसा लौटा देते हैं। आसपास के निजी कालेजों में मेरे रिश्तेदार के बच्चे भी जरूरत के लिए पैसे उधार ले जाते हैं वो भी पैसा बाद में लौटाते हैं शायद उसी वक्त किसी शरारती तत्व ने वीडियो बनाया होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके पास कालेज के स्टूडेंट यूनियन के नेता अनुपस्थित विद्यार्थी को उपस्थित बताने का दवाब बना रहे हैं जिनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने देख लेने की धमकी दी थी। आरोपित शिक्षक आर के द्विवेदी ने कहा कि विनय साहू नाम का छात्र है जिसका बेलबाग थाना क्षेत्र के गोली कांड में नाम है। उसके साथी कालेज में उसकी उपस्थिति दर्ज करने का दवाब बना रहे हैं। जबकि वह अनुपस्थित था। इसी तरह कई अन्य विद्यार्थी जिनकी उपस्थिति कम है वो भी अपनी उपस्थिति बढ़ाकर परीक्षा में बैठाने का दवाब बना रहे है। उनकी बात नहीं सुनने के कारण इस तरह से परेशान किया जा रहा है।

कराएंगे जांच-

मेरे पास वीडियो की जानकारी अभी आई है। मैं इस संबंध में विद्यार्थियों और शिक्षक से बात कर जांच करवाऊंगा। जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुनील लालवत्स, प्राचार्य शासकीय आइटीआइ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।