• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : निगम ने चौराहे पर लगवाए टेंट के पर्दे ताकि धूप से मिले राहत

Jabalpur News : गर्मी के सीजन काे देखते हुए इस तरह के पर्दे तीन पत्ती चौक, नौदरा ब्रिज, नागरथ चौक आदि प्रमुख चौराहों पर भी लगाए जाएंगे

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 28 May 2024 08:04:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 09:20:42 AM (IST)
Jabalpur News : निगम ने चौराहे पर लगवाए टेंट के पर्दे ताकि धूप से मिले राहत

HighLights

  1. नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
  2. वाटर फागर मशीन से पानी की फुहारे की जा रही है।
  3. ट्रैफिक सिग्नल पर धूप सीधे नागरिकाें पर न पड़े।

Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी से नागरिकों को राहत देने नगर निगम भी नए-नए प्रयोग कर रहा है। निगमायुक्त प्रीति यादव की पहल पर शहर के प्रमुख चौराहे जहां ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं वहां वाटर फागर मशीन से पानी की महीन फुहारे की जा रही है।

ट्रैफिक सिग्नल पर धूप सीधे नागरिकाें पर न पड़े

अब चौराहों पर टेंट के पर्दे लगाए जा रहे हैं ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर तीखी धूप सीधे नागरिकाें पर न पड़े। इसकी शुरुआत शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल ब्लूम चौक से की गई है। यहां ऊंचाई पर दो पर्दे लगाए गए हैं जो वाहन चालकों को धूप से राहत दे रहे हैं। उन्हें नगर निगम का राहतकारी प्रयास पसंद आ रहा है।


नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है

निगमायुक्त ने बताया कि अभी प्रयोगिक तौर पर ब्लूम चौक मेें पर्दे लगवाए गए हैंं। नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गर्मी के सीजन काे देखते हुए इस तरह के पर्दे तीन पत्ती चौक, नौदरा ब्रिज, नागरथ चौक आदि प्रमुख चौराहों पर भी लगाए जाएंगे ताकि नागरिकों को धूप से राहत मिल सके।