MP Weather Update: जबलपुर में रात का पारा नौ डिग्री तक नीचे आया ... दो दिन बाद बढ़ेगा जाड़ा, डिंडौरी-मंडला पचमढ़ी से भी ठंडे
मध्य प्रदेश में जबलपुर समेत महाकौशल व विन्ध्य में ठंड जोर पकड़ रही है। सुबह, दोपहर, शाम व रात के तापमान में भारी अंतर दिख रहा है। उत्तर-पूर्वी हवा का रुख है, लेकिन उत्तरी होगी तब ठंड का असर और बढ़ जाएगा।
Publish Date: Fri, 29 Nov 2024 09:21:03 AM (IST)
Updated Date: Fri, 29 Nov 2024 09:33:11 AM (IST)
देर रात ठंड भरी गलन से राहत पाने का प्रयास करते स्थानीय लोग: नईदुनिया।HighLights
- सुबह कोहरा, दोपहर में सिहरन और रात में झकझोर रह सर्द हवा।
- अभी सुबह और कोहरा छाएगा, रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।
- दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और कम हो गया है।
नईदुनिया, जबलपुर (Jabalpur Weather Update)। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा के कारण वातावरण में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह-सुबह जहां कोहरे की चादर नजर आ रही है वहीं दोपहर में शीतल हवा सिहरा रहीं है। वहीं रात होते ही सर्द हवा झकझोरने लगी हैं। डिंडौरी का 6.3, मंडला का 6.5 व पचमढ़ी का 7.2 डिग्री पारा दर्ज किया है। वहीं सतना का 10 .2, सीधी का 12.0, रीवा का 12.2 व सिवनी का 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
![naidunia_image]()
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और कम
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और कम होकर 25.8 डिग्री तक नीचे आ गया है वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर 9.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जिससे वातावरण में तेज ठंड महसूस हो रही है।
![naidunia_image]()
तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना
अभी दो दिनों तक ठंड का असर ऐसा ही बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। बहरहाल जिस तरह सर्दी ने तेवर अपनाए उसे देखकर ये कहा जा रहा है कि इस बार दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
![naidunia_image]()
हवा की दिशा पूरी तरह से उत्तरी होगी तब ठंड का असर और बढ़ जाएगा ...
- क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार अभी हवा का रुख उत्तर-पूर्वी है जब हवा की दिशा पूरी तरह से उत्तरी होगी तब ठंड का असर और बढ़ जाएगा।
- क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में पूर्वाेत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। जेट स्ट्रीम ऊपर की ओर बहती है।
- जेट स्ट्रीम ऊपर बहने के कारण उस स्तर पर हवा और दबाव में बदलाव लाती है। इसी के कारण रात का पारा लगातार कम हो रहा है।
- दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर पूर्व में अति निम्न दाब का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, तापमान में आंशिक रूप से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है।
![naidunia_image]()
मौसम का पूर्वानुमान- सुबह कोहरा छाएगा, रात में ठंड का असर और बढ़ेगा
सूर्योदय- 6:34
सूर्यास्त- 5:24
तापमान
अधिकतम -25.8
न्यूनतम - 9.0
आर्दता-72-51
![naidunia_image]()
मौसम का पूर्वानुमान- कोहरा और धुंध रहेगी, ठंड का असर बढ़ेगा
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
29 नवंबर - 27.0- 8.0
30 नवंबर - 28.0- 10.0
![naidunia_image]()
कटनी
29 नवंबर - 24.8- 11.7
30 नवंबर - 25.0- 11.8
![naidunia_image]()
मंडला
29 नवंबर - 29.0- 8.0
30 नवंबर - 27.0- 10.0