• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jabalpur News : नौकर ने मालिक का मोबाइल चुराकर खाते से निकाली रकम

Jabalpur News : मोबाइल फोन से 66 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 02:28:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 02:28:42 PM (IST)
Jabalpur News : नौकर ने मालिक का मोबाइल चुराकर खाते से निकाली रकम

HighLights

  1. विशाल काम करता और रात में होटल में ही ठहर जाता था।
  2. 16 मार्च को न तो काउंटर पर मोबाइल था और न ही विशाल।
  3. आरोपित के खिलाफ ओमती पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।

Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक होटल संचालक के नौकर ने मालिक का फोन चुराया और फिर आनलाइन बैंक से 66 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में जांच के बाद ओमती पुलिस ने आरोपित नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मदन महल गंगा सागर निवासी योगेश चौरसिया की नगर निगम कर्मशाला के पास न्यू चौरसिया होटल है।

विशाल दिन भर काम करता और रात में होटल में ही ठहर जाता था

लगभग डेढ़ माह पूर्व उनकी दुकान पर भोपाल शिव शक्ति नगर निवासी विशाल तिवारी पहुंचा और काम मांगा। तो उन्होेने विशाल को वेटर का काम दे दिया। विशाल दिन भर काम करता और रात में होटल में ही ठहर जाता था।


16 मार्च को न तो काउंटर पर मोबाइल था और न ही विशाल

16 मार्च को योगेश फोन काउंटर पर रखकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह लौटा, तो देखा कि न तो काउंटर पर मोबाइल था और न ही विशाल। उसने विशाल की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान उसके मोबाइल फोन से 66 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।