Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पश्चिमी विक्षेाभ के असर से सोमवार की देर रात जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में हुई छिटपुट वर्षा और ठंडी हवा चलने से मंगलवार को सुबह से वातावरण में ठंडक घुली रही। सुबह होते ही हल्के बादलों के बीच खिली गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। धूप में तीखापन कम रहा। धूप-छांव के बीच नम हवा भी ठंड का आभाष कराती रहीं। दिन भर ठंडी हवाएं चलतीं रहीं। रात में भी ठंड का असर कायम रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्विमी विक्षोभ अब कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। अब मौसम में धीरे-धीरे सुधार बदलाव आएगा। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री से 6.8 डिग्री गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली रूप से बढ़कर 13.5 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिहोरा-मझौली में वर्षा तरबतर-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को दिन भर बादल छाये रहे वहीं देर रात जबलपुर में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं जबलपुर से लगे सिहोरा और मझौली में हुई अच्छी वर्षा से शहर तरबतर हो गया। मौसम विभाग के रिकार्ड में सिहोरा में 4.8 मीली मीटर और मझौली में 3.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। आस-पास हुई वर्षा और छह किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तरी हवाएं सिहराती रहीं।
अगले माह से कमजोर पड़ेगी ठंड-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से वर्तमान में दिन में हल्की गर्माहट तो रात में ठंड का अहसास बना हुआ है पर अगले माह से ठंड का असर और कम हो जाएगा। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगेगी। फिलहाल तापमान घट-बढ़ का दौर जारी है।
पूर्वानुमान
मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।
पूर्वानुमान - अधिकतम - न्यूनतम
जबलपुर
01 फरवरी - 29.0 - 11.0
02 फरवरी - 26.0 - 09.0
कटनी
01 फरवरी - 26.5- 13.5
02 फरवरी - 27.0 -11.9
मंडला
01 फरवरी - 28.0- 11.0
02 फरवरी -27.0 -11.0