
नईदुनिया प्रतिनिधि। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक किलो आम की कीमत इतनी हो सकती है कि उतने में आप एक लग्जरी कार या स्पोर्ट्स बाइक घर ले आएं? मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा ही बागान है, जहां आम की फसल को किसी वीवीआईपी (VVIP) की तरह Z+ लेवल की सुरक्षा दी जा रही है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ आम 'मियाजाकी' की।
जबलपुर से महज 25 किलोमीटर दूर हिनौता गांव के एक बागान में उगने वाले इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो है। इसकी अत्यधिक कीमत के कारण सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कहते हैं कि "इसे स्वाद चखने के लिए भी बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।"
मूल रूप से जापान की विरासत माना जाने वाला यह आम अपनी रंगत और स्वाद के लिए मशहूर है।
हिनौता गांव के इस 'श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्महाउस' में सुरक्षा के इंतजाम देखकर कोई भी हैरान रह जाए। आम के पेड़ों की निगरानी के लिए किसी किले जैसी किलेबंदी की गई है:
इस 4 एकड़ में फैले जादुई बागान के मालिक संकल्प परिहार और उनकी पत्नी रानी सिंह परिहार हैं। उनके पास न सिर्फ मियाजाकी, बल्कि दुनिया भर की बेहतरीन वैरायटी का संग्रह है:
इसके अलावा यहां आम्रपाली, दशहरी और लंगड़ा जैसे पारंपरिक आम भी ऑर्गेनिक खाद की मदद से उगाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- सुकन्या समृद्धि योजना: घर बैठे सुरक्षित करें बेटी का भविष्य, ऐसे करें ऑनलाइन पैसे जमा; यह है पूरा प्रोसेस
इस बागान में रसायनों का इस्तेमाल वर्जित है। पौधों को केवल ऑर्गेनिक खाद दी जाती है। फलों को कीड़ों, तेज धूप और पक्षियों से बचाने के लिए उन्हें ग्रो बैग और ग्रीन नेट से ढका जाता है।
जबलपुर का यह मियाजाकी आम अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। एक्सपोर्ट के लिए तैयार यह 'लग्जरी फल' यह साबित करता है कि खेती अगर सही तकनीक और जुनून के साथ की जाए, तो वह सोना भी उगल सकती है।