• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mp High Court : हाई कोर्ट में ट्रांसफर होकर आए तीन जजों ने ग्रहण किया पदभार

Mp High Court : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से आए न्यायमूर्ति राजमोहन सिंह, इलाहाबाद हाई कोर्ट से आए न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ व आंध्र प्रदेश ...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 01 Nov 2023 10:35:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Nov 2023 04:53:23 PM (IST)
Mp High Court : हाई कोर्ट में ट्रांसफर होकर आए तीन जजों ने ग्रहण किया पदभार
मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने तीनों को साउथ ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण कराई।

HighLights

  1. मप्र हाइ कोर्ट में कुल 53 स्वीकृत पद।
  2. वर्तमान में महज 31 जज कार्यरत हैं।
  3. इसके बाद भी 19 पद रिक्त रहेंगे।

Mp High Court : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। देश के दूसरे हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट आ रहे तीन न्यायाधीश एक नवंबर को पदभार ग्रहण कराया। इनमें पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से आए न्यायमूर्ति राजमोहन सिंह, इलाहाबाद हाई कोर्ट से आए न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ व आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट से आए न्यायमूर्ति दुपल्ला वेंकट रमण शामिल हैं।

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने तीनों को साउथ ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण कराई

रजिस्ट्रार जनरल रामकुमार चौबे ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ तीनों को साउथ ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण कराई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति की अनुमति के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय विभाग ने विगत दिनों तीनों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। वर्तमान में मप्र हाइ कोर्ट में कुल 53 स्वीकृत पदों के मुकाबले महज 31 जज कार्यरत हैं। तीन नए जज आने के बाद यह संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। इसके बाद भी 19 पद रिक्त रहेंगे।


शुभकामना संंदेश देने के बाद सभी भोजन के लिए एकत्र हुए

रजिस्ट्रार जनरल रामकुमार चौबे ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने तीनों को अपने कोर्ट रूम में शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद स्टेट बार चेयरमैन, हाई कोर्ट बार व एडवोकेट्स बार अध्यक्ष, महाधिवक्ता, असिस्टेंट सालिसिटर जनरल सहित अन्य ने शुभकामना संंदेश दिए। इसके बाद साउथ ब्लॉक सभागार में सभी भोजन पर एकत्र हुए हैं।