• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

कान्हा में बाघों की मौत : दो हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन, MP हाई कोर्ट ने सभी टाइगर रिजर्व की स्टेटस रिपोर्ट तलब की

कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) की आशंका के बीच बाघों की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार से विस्तृत जवाब लिया।

By Surendra DubeyEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 05:24:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 05:28:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कान्हा में बाघों की मौत : दो हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन, MP हाई कोर्ट ने सभी टाइगर रिजर्व की स्टेटस रिपोर्ट तलब की

HighLights

  1. सभी नौ टाइगर रिजर्व पर मांगी रिपोर्ट
  2. राज्य सरकार से विस्तृत जवाब लिया
  3. बूस्टर डोज देने की तैयारी की जा रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) की आशंका के बीच बाघों की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार से विस्तृत जवाब लिया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति आनंद पाठक व न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की युगलपीठ के समक्ष शासन ने बताया कि कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब तक दो हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है तथा उन्हें बूस्टर डोज देने की तैयारी भी की जा रही है।

इस पर हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि टाइगर रिजर्व से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

सभी नौ टाइगर रिजर्व पर मांगी रिपोर्ट

युगलपीठ ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी नौ टाइगर रिजर्व में रिक्त पड़े वाइल्ड लाइफ वेटरनरी डॉक्टरों के पद शीघ्र भरे जाएं। साथ ही डॉग्स बर्थ कंट्रोल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोर्ट ने केवल कान्हा ही नहीं, बल्कि सभी टाइगर रिजर्व में कुत्तों के वैक्सीनेशन और संक्रमण रोकथाम के उपायों पर भी राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।


जनहित याचिका पर सुनवाई

मुंबई निवासी अधिवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि बाघों की सुरक्षा से जुड़े वैधानिक और प्रशासनिक प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन होना चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह और प्रतीक रूसिया ने पक्ष रखा।

एक माह में आठ बाघों की मौत से बढ़ी चिंता

जनहित याचिका के अनुसार अप्रैल-मई 2026 के दौरान बाघिन टी-122 (सुनैना), टी-141 (अमाही), उसके चार अर्धवयस्क शावकों, युवा नर बाघ टी-220 (महावीर) सहित कुल आठ बाघों की मौत हुई। याचिका में सीडीवी संक्रमण की आशंका जताते हुए वैज्ञानिक निगरानी, जैव-सुरक्षा और पशु चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

हाई कोर्ट के प्रमुख निर्देश

  • सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो।
  • सभी नौ टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ वेटरनरी डाक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं।
  • डॉग्स बर्थ कंट्रोल की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
  • सभी टाइगर रिजर्व में कुत्तों के वैक्सीनेशन की स्थिति पर रिपोर्ट पेश की जाए।
  • अगली सुनवाई 17 अगस्त को।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 60 फीट ऊंची जर्जर इमारत को गिराना बना चुनौती, दूसरे दिन भी नहीं ढहा क्षतिग्रस्त हिस्सा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।