Today in Jabalpur : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में आज कई धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। हमारी आपको सलाह है कि आप कार्यक्रमों में उमंग और उत्साह के साथ शामिल हों, लेकिन सावधानी भी रखें। अगर आपने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है तो जल्द लगवाएं घर से निकलें तो सावधानी जरूर रखें और कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, क्योंकि जीवन की सुरक्षा भी जरूरी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र का मंगलवार को नगर आगमन हो रहा है। नगर प्रवास के दौरान वे संत समाज के साथ बैठक करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे। दिनेश चंद्र ने लंबे समय तक संघ में विभिन्न विभागों एवं प्रांत में प्रचारक के रूप में काम किया। बढ़ती उम्र के पायदान पर भी वे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय मार्ग दर्शक के रूप में सनातन धर्म एवं संघ के विचारों को लेकर निरंतर कार्य करते आ रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जाएंगे गोटेगांव
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार की सुबह 9.30 बजे कार द्वारा जबलपुर से गोटेगांव प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय मंत्री पटेल का शाम 4.30 बजे ग्राम पाठा मुंगवानी से वापस जबलपुर आगमन होगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री शाम 6 बजे वायुयान से नई दिल्ली प्रस्थान करें।
000000
केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते रहेंगे अल्पप्रवास पर
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 15 नवम्बर को अल्पप्रवास पर जबलपुर आगमन हो रहा है। कुलस्ते मंगलवार को प्रात: 9.30 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से जबलपुर के डुमना विमानतल पहुंचेंगे। वे कुछ देर यहां सर्किट हाऊस में ठहरेंगे और प्रात: 11.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा शहडोल जिले के ललपुर के लिए रवाना होंगे।
मानस पाठ
श्री काल भैरव सेवा समिति की ओर से अखंड मानस पाठ का शुभारंभ गढ़ा बाजार में सुबह सात बजे से किया जा रहा है।
सुंदरकांड पाठ
वात्सल्य सेवा धाम की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ दोपहर 1:00 बजे मानस भवन में किया जा रहा है।
मिलौनीगंज शिव-दुर्गा मंदिर श्रीमद्भागवत कथा दोपहर दो बजे से आयोजित किया जा रहा है।
बड्डा दादा मैदान मेडिकल में जया किशोरी की भागवत कथा दोपहर तीन बजे से आयोजित की जा रही है।
गुप्तेश्वर महादेव :
अगर आप शहर में हैं तो गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने भी जा सकते हैं। यहां भोले नाथ की महिमा अपरंपार है। यहां सुबह से शाम तक अनवरत अभिषेक किया जाता है। यहां भोले बाबा पहाड़ पर प्राकृतिक गुफा में विराजे हैं, जिसका उल्लेख शिवपुराण में भी मिलता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसे रामेश्वरम का उपलिंग भी कहा जाता है। कई भक्त ऐसे हैं, जो प्रतिदिन अभिषेक और दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन सुबह 8 बजे भगवान की मंगला आरती की जाती है।
पाटबाबा हनुमान मंदिर में आरती
जीसीएफ की पहाड़ी पर स्थित पाट बाबा मंदिर में श्री हनुमान जी की विशेष आरती हर मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे की जाती है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की मान्यता है कि हनुमानजी जिस तरह से जीसीएफ के बनने में सारी अड़चनों को दूर किया था, वैसे ही उनकी बाधाओं को भी दूर करते हैं।
गायत्री परिवार करता है प्रतिदिन यज्ञ :
गायत्री परिवार को संस्कारों के लिए जाना जाता है। दमोह रोड स्थित मनमोहन नगर गायत्री शक्तिपीठ में सुबह से रात तक धार्मिक आयोजन होते हैं। यहां नियमित रूप से सुबह 8 बजे यज्ञ किया जाता है। इसके साथ ही मां गायत्री की आराधना की जाती है। शहर में इस मंदिर की स्थापना 40 वर्ष पहले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने की थी। अगर आप शहर में हैं तो यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे आपको आनंद और आत्मिक सुख की प्राप्ति होगी।
श्रीकृष्ण भक्ति :
आइए हम चलते हैं श्री गोपाल मंदिर घमापुर में यहां प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से सामूहिक देवपूजा कर भगवान की भक्ति की जाती है। मंदिर समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का नित्य पूजन किया जाता है। स्वामी कृष्ण राज आराध्य के नेतृत्व में यहां भगवान की सेवा करने की अलग ही परंपरा है।