• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

झमाझम बारिश से टोण्डिया नाला उफान पर, बालाघाट के वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर थम गईं गाड़‍ियां

सिर्फ टोण्डिया नाला ही नहीं, थानेगांव नाले के पुल पर भी पानी भर जाने से आवागमन बाधित हुआ है। वारासिवनी से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर...और पढ़ें

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 12:25:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 12:29:20 PM (IST)
झमाझम बारिश से टोण्डिया नाला उफान पर, बालाघाट के वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर थम गईं गाड़‍ियां
वारासिवनी से लालबर्रा मार्ग पर टोण्डिया नाला पर उफान मारता पानी। नईदुनिया

HighLights

  1. टोण्डिया नाले पर बड़े पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है
  2. स्कूल और नौकरी के लिए लोग घंटों तक इंतजार करते नजर आए
  3. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है बारिश के कारण

नईदुनिया प्रतिनिधि, वारासिवनी/बालाघाट। जिले में मंगलवार दोपहर से हो रही झमाझम वर्षा ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

नाले में तेज बहाव के चलते दोनों ओर से वाहन रुके

सबसे अधिक असर वारासिवनी से लालबर्रा मार्ग पर देखने को मिला, जहां टोण्डिया नाला उफान पर आ गया है। नाले में तेज बहाव के चलते दोनों ओर से वाहनों के पहिये सुबह से थमे हुए हैं।

बुधवार सुबह लगभग आठ बजे से ही हालत बेकाबू

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग आठ बजे से ही नाले के ऊपर से पानी बहने लगा था। देखते ही देखते पानी का स्तर एक मीटर से अधिक हो गया। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर आवागमन रोक दिया।

दोनों तरफ लंबी कतारों में खड़े हो गए

बस, ट्रक, कार और दोपहिया वाहन दोनों तरफ लंबी कतारों में खड़े हो गए। स्कूल और नौकरी के लिए निकले लोग भी घंटों तक इंतजार करते नजर आए।

वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ा

मार्ग बंद होने से लोगों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद

प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने और बच्चों को जलभराव वाले स्थानों से दूर रखने की अपील की है।पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है।

जलस्तर कम होगा, आवागमन बहाल कर दिया जाएगा

जैसे ही नाले का जलस्तर कम होगा, आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टोण्डिया नाले पर बड़े पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है।


धैर्य रखने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

हर मानसून में कुछ घंटों के लिए मार्ग बंद हो जाता है, जिससे मरीजों और आवश्यक सेवाओं को परेशानी होती है।फिलहाल वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर आवागमन बंद है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने कहा- न्यूक्लियर पावर प्लांट व समुद्र के नीचे मेट्रो बनाई जा सकती है, तो गड्ढामुक्त सड़कें क्यों नहीं