जबलपुर से नागपुर और दिल्ली जाने वाली ट्रेनें पांच घंटे देरी से हुईं रवाना
जबलपुर से रवाना होने वाली तीन मुख्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से रवाना हुईं।
By Ravindra Suhane
Edited By: Ravindra Suhane
Publish Date: Mon, 24 Jan 2022 11:36:42 AM (IST)
Updated Date: Mon, 24 Jan 2022 11:36:42 AM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की समस्या कम नहीं हो रही है। अब जबलपुर से रवाना होने वाली तीन मुख्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से रवाना हुई। रविवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली और नागपुर के लिए ट्रेन पकड़ने वाले यात्री परेशान दिखे। उनकी परेशानी की वजह ट्रेन की लेटलतीफी थी। जिस ट्रेन से उन्हें जाना था, वह पांच घंटे देरी से गई।
जबलपुर से नागपुर जाने वाली अमरावती को अपने निर्धारित समय रात 9.20 पर रवाना होना था, लेकिन समय से रैक न आने की वजह से यह ट्रेन रात 3.10 पर रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन से इलाज कराने नागपुर जाने वाली यात्री प्लेटफार्म और वेटिंग हाल में ही बैठे रहे।
श्रीधाम रात 11 बजे हुई रवाना: जबलपुर से दिल्ली जाने वाली दो मुख्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस 12191 और संपर्क क्रांति 12121 ट्रेन रविवार को कई घंटे लेट रवाना हुई। श्रीधाम ट्रेन को शाम पौने छह बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होना था, लेकिन इस ट्रेन को रिशेड्यूल कर रात 11 बजे रवाना किया गया। वहीं जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन भी रात 7 बजे की बजाए रात साढ़े दस बजे रवाना हुई।
इसलिए लेट हुई ट्रेन: जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि मथुरा पलवल के पास मालगाड़ी के दुर्घटना हो जाने के कारण अनेक यात्री गाड़ियों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। इस वजह से दिल्ली जाने वाली दोनों ट्रेनों को रिशेड्यल किया गया। ट्रेन के एसी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय का एक -एक कोच तथा एक एक्स्ट्रा कोच भी कम किया है। दोनों ट्रेनों के विलंब से रवाना होने की सूचना यात्रियों को उनके दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस कर दी है।