• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा, 200 तैराकों ने निकाली 10 किमी यात्रा

यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 11:46:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 12:45:21 PM (IST)
जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा, 200 तैराकों ने निकाली 10 किमी यात्रा
उफनती नदी के बीच तिरंगे के साथ तैरते तैराकों का दृश्य बेहद आकर्षक और रोमांचक रहा। नईदुनिया

HighLights

  1. जिलहरी घाट तैराकी संघ की ओर से आयोजित की गई
  2. अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा तिलवारा घाट पहुंची
  3. तैराकों ने दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की तैराकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। उफनती नर्मदा की लहरों के बीच करीब 200 तैराकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जिलहरी घाट तैराकी संघ की ओर से आयोजित अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा गौरीघाट के जिलहरी घाट से शुरू होकर तिलवारा घाट तक पहुंची।

तैराकों ने यह दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में तैराकों ने हाथों में तिरंगा लेकर नर्मदा की तेज धार के बीच तैरते हुए देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। तैराकों ने यह दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी की। उफनती नदी के बीच तिरंगे के साथ तैरते तैराकों का दृश्य बेहद आकर्षक और रोमांचक रहा।


नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे

तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने तैराकों का उत्साह बढ़ाया और उनके साहस की सराहना की। तेज बहाव के बावजूद तैराकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल रहे।

राष्ट्रभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा ने शहर में आजादी के उत्सव और राष्ट्रभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण कर दिया।

यह भी पढ़ें- कभी भी खोले जा सकते हैं जबलपुर के बरगी बांध के जल द्वार, परियोजना प्रशासन ने जारी किया अलर्ट