
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में जेल में बंद आरोपित सास पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी।
हाई कोर्ट में समय की कमी के कारण याचिका पर सुनवाई टल गई। अब 24 सितंबर को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर इससे पहले 15 सितंबर को न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई थी।
उस दौरान सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए लिखित जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। हाई कोर्ट ने सीबीआई को समय देते हुए अगली सुनवाई 21 सितंबर निर्धारित की थी।
सोमवार को मामला सुनवाई के लिए आया, लेकिन न्यायालयीन कार्य की अधिकता और समयाभाव के कारण गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब मामले को 24 सितंबर के लिए सूचीबद्ध किया है।
नियमित जमानत के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। 24 सितंबर की सुनवाई में सीबीआई के जवाब और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल काॅलेज अस्पताल के एनाटाॅमी विभाग में घुसा सात फीट लंबा सांप, पढ़ाई कर रहे छात्रों में अफरा-तफरी