• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

त्विषा शर्मा केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली एम्स की एक्सपर्ट टीम भोपाल आकर करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

वरिष्ठ अधिवक्ता की दलीलों और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने एम्स (AIIMS) दिल्ली की एक्सपर्ट डॉक्टर टीम से नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने की मांग को विधिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

By Surendra DubeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 22 May 2026 03:08:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 03:08:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
त्विषा शर्मा केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली एम्स की एक्सपर्ट टीम भोपाल आकर करेगी दोबारा पोस्टमार्टम
शव खराब होने की स्थिति को देख अदालत ने बदला फैसला।

HighLights

  1. सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश होगी नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  2. शव खराब होने की स्थिति को देख अदालत ने बदला फैसला
  3. पूर्व जज गिरिबाला की जमानत निरस्त कराने पर बहस तेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट डॉक्टर टीम से नए सिरे से पोस्टमार्टम कराने की मांग भी स्वीकार की है। त्विषा का शव खराब हो रहा है, अतः कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि एम्स दिल्ली की टीम भोपाल आकर अविलंब पोस्टमार्टम करेगी। पीएम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में पेश होगी। कोर्ट ने त्विषा के ससुराल वालों को शव देने की मांग नामंजूर कर दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता की तीखी दलील

पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भोपाल की कोर्ट से मिली जमानत निरस्त कराने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने कोर्ट के सामने मजबूती से पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि जमानत का दुरुपयोग कर गिरिबाला सिंह साक्ष्य नष्ट कर रही है। जमानत को एंजॉय कर रही है। इसीलिए जमानत जल्द निरस्त होनी चाहिए। भोपाल की कोर्ट ने जमानत देने में बेहद जल्दबाजी की है। नेशनल मीडिया में एक के बाद एक वीडियो चल रहे हैं।


यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर करेगा फरार पति समर्थ सिंह, वापस ली अग्रिम जमानत अर्जी

सोमवार 25 मई को होगी अगली सुनवाई

इसे लेकर न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की एकलपीठ ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया। मामले में अगली सुनवाई सोमवार 25 मई को 2.30 बजे से होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।