• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

त्विषा शर्मा डेथ केस: सास पूर्व जज गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई टली, सोमवार को हाई कोर्ट में नहीं आ सका नंबर, 12 अगस्त को संभावना

उल्लेखनीय है कि त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े इस मामले में गिरिबाला सिंह आरोपित हैं। ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख क...और पढ़ें

By Surendra DubeyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 08:46:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 08:49:12 PM (IST)
त्विषा शर्मा डेथ केस: सास पूर्व जज गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई टली, सोमवार को हाई कोर्ट में नहीं आ सका नंबर, 12 अगस्त को संभावना
पूर्व जज गिरिबाला सिंह।

HighLights

  1. पूर्व जज गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई टली
  2. सोमवार को हाई कोर्ट में नहीं आ सका नंबर
  3. अब 12 अगस्त को सुनवाई की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष प्रकरण का नंबर नहीं आ पाने के कारण सुनवाई टल गई। अब 12 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है।

गिरिबाला सिंह ने भोपाल की ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाई कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दायर की है। भोपाल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी।

इधर, मृतका त्विषा शर्मा के पिता ने आरोपी सास की जमानत का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में आपत्ति आवेदन पेश किया है। जमानत अर्जी के साथ उनके आपत्ति आवेदन पर भी सुनवाई होनी है।

उल्लेखनीय है कि त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े इस मामले में गिरिबाला सिंह आरोपित हैं। ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया है। अब हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई में बचाव पक्ष जमानत के पक्ष में और मृतका के पिता की ओर से आपत्ति के समर्थन में पक्ष रखा जाएगा।