• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

एमपी के स्कूल में छात्राओं को टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला, टीचर सस्पेंड

छात्राओं ने टॉफी का लालच देने, गलत तरीके से छूने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की। जांच के बाद डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया और केस ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 11:38:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 03:24:38 PM (IST)
एमपी के स्कूल में छात्राओं को टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला, टीचर सस्पेंड
उमरिया के मानपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला सुल्तानपुर का मामला सामने आया (AI Generated Image)

HighLights

  1. टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने का आरोप
  2. छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का भी आरोप
  3. जांच के बाद शिक्षक निलंबित, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उमरिया के मानपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला सुल्तानपुर में छात्राओं से बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता पर दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने शिक्षक पर टॉफी का लालच देकर उन्हें गलत तरीके से छूने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की।

मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर स्थित प्राथमिक शाला में नाबालिग छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने के आरोपित शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी पीएल परस्ते ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


24 अगस्त को मिली सूचना, स्कूल पहुंची जांच टीम

इस मामले की जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ पाण्डेय ने 24 अगस्त को दी। सूचना मिलने के बाद संकुल प्राचार्य और जनशिक्षकों की टीम प्राथमिक शाला सुल्तानपुर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान छात्राओं से भी जानकारी ली गई।

छात्राओं ने शिकायतों की पुष्टि की

जांच में छात्राओं ने सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट आगे भेजी।

डीईओ ने किया निलंबित, केस दर्ज

जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस भी दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित स्तर पर की जा रही है।