• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

Gen-Z के मनपसंद डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट के नाॅनवेज ओवन में पक रहा था वेज पिज्जा, जबलपुर की घटना

मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट और नगर...और पढ़ें

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 11:08:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 02:20:10 PM (IST)
Gen-Z के मनपसंद डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट के नाॅनवेज ओवन में पक रहा था वेज पिज्जा, जबलपुर की घटना
डोमिनोज पिज्जा रेस्टारेंट में जांच करते विभाग के अधिकारी। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा में उहड़कंप
  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया औचक निरीक्षण
  3. पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन निर्धारित थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रसल चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक ऐसी लापरवाही सामने आई, जिसने वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री तैयार करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच

रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज पिज्जा के लिए अलग-अलग ओवन निर्धारित थे, लेकिन मौके पर नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक होता मिला। मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच की। इस दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी देखा गया।


दो ओवन, फिर भी व्यवस्था में गड़बड़ी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार रेस्टोरेंट में पिज्जा बेक करने के लिए दो अलग-अलग खंड वाले ओवन पाए गए थे। इनमें एक पर वेज और दूसरे पर नॉनवेज लिखा हुआ था। निरीक्षण के दौरान नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था।

उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर यह स्थिति जांच का विषय

अलग-अलग खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए निर्धारित उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर यह स्थिति जांच का विषय बन गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकलर और चीज के नमूने संग्रहित किए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर एसपी बोले- साइबर फ्राॅड की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें, ई-जीरो FIR का भी जल्द करें निराकरण