
Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एमएलडी रमनगरा जलशोधन संयंत्र में क्लेरीफायर डिस्ट्रीब्यूशन चेम्बर में गेट का सुधार कार्य किया जाना है। इसके साथ ही क्लोरीन रिजरवायर में सुधार कार्य, इंटेकवेल में 33 केव्ही सब-स्टेशन एवं लुब्रीकेशन पंप में सुधार कार्य किया जाना है। जबलपुर नगर निगम जल विभाग के प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस वजह से 21 फरवरी को सायंकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन तथा अमृत योजना की क्रमशः कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रविन्द्र नगर, सुहागी, खैरी व देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च स्तरीय टंकियों के कन्टेनर की सफाई का अतिमहत्वपूर्ण कार्य तिथिवार किया जाना है। इसमें दिनांक 20 फरवरी को बिड़ला धर्मशाला टंकी, ललपुर परिसर टंकी, एवं मदार छल्ला टंकी, दिनांक 21 फरवरी को त्रिपुरी टैंक, बादशाह हलवाई मंदिर टंकी, एवं दंगल मैदान टंकी, 22 फरवरी को बेदी नगर टैंक, भीमनगर टंकी, एवं भानतलैया टंकी, दिनांक 23 फरवरी को गुलौआ टैंक, गुप्तेश्वर टंकी, एवं सिद्ध बाबा टंकी/सम्प, 24 फरवरी को मदर टेरेसा टंकी, शारदा नगर टंकी, एवं करिया पाथर टंकी/सम्प, दिनांक 26 फरवरी को मनमोहन नगर टंकी, एस.बी.आई. टंकी एवं भोला नगर टंकी, दिनांक 27 फरवरी को लेमा गार्डन टंकी, हाथीताल टंकी एवं लक्ष्मीपुर टंकी, दिनांक 28 फरवरी को आनंद नगर टंकी, कटंगा टंकी, एवं कोतवाली टंकी, दिनांक 29 फरवरी को मोतीनाला टैंक, सिविल लाईन टंकी एवं मिल्क स्कीम टंकी, दिनांक 1 मार्च को फूटाताल टंकी, सर्वोदय नगर टंकी एवं किलकारी गार्डन टंकी, दिनांक 2 मार्च को श्रीनाथ टंकी, रामेश्वरम टंकी एवं पी.एस.एम. टंकी, एवं दिनांक 4 मार्च को गोहलपुर टंकी, राईट टाउन टंकी एवं भॅंवरताल टंकी आदि उक्त तिथियों को टंकियों से शाम की जलापूर्ति आंशिक रूप से अवरुद्ध रहेगी।