
Jabalpur Mausam :नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग सक्रिय मौसमी प्रणालियों से ठंड का असर बेहद कम हो गया है। हवा का रुख भी उत्तर की जगह उत्तर पश्चिमी हो गया है। हल्के बादलों की अठखेलियों के बीच सूरज तहां तेवर दिखाने आतुर है। हालांकि रात मेें गुलाबी ठंडक घुल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
बासंती मौसम की आहट से वातावरण में गर्माहट भी घुलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। पांच-छह फरवरी से इसके असर से मौसम में बदलाव आने और एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल अगले चार-पांच दिन मौसम बांसती रहेगा।
मौसम की बदले अंदाज से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम होकर 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।