Jabalpur weather : हवा का रुख बदला, तापमान में आई आंशिक गिरावट
Jabalpur weather : अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस किया गया रिकार्ड
By Dheeraj Bajpaih
Edited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Thu, 23 Feb 2023 08:23:51 AM (IST)
Updated Date: Thu, 23 Feb 2023 08:23:51 AM (IST)

Jabalpur weather : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। फरवरी में ही गर्मी तेवर दिखा रही है। हालांकि उछलते तापमान में रुकावट आई है। सिस्टम आगे खिसकने से हवा का रुख बदल रहा है। इसके साथ ही मौसम की रंगत भी बदल रही है। बुधवार को भी वातावरण में गर्मी महसूस की गई। धूप भी तेज रही पर हल्के बादल बीच-बीच में राहत देते रहे। तापमान में भी मामूली गिरावट रही। दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद तापमान के फिर उछलने की संभावना है। फिलहाल बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 से कुछ कम होकर 32.6 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम 14.9 से कम होकर 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसलिए कम हुआ पारा -
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे खिसका है। इसके असर से प्रेरित चक्रवात भी खत्म हो गया है। राजस्थान एवं गुजरात के तापमान में कमी आने से हवा पश्चिम से बदल कर उत्तरी पश्चिमी हो गई हैं। इससे तापमान में मामूली कमी आई है।
नया सिस्टम सक्रिय हो रहा-
यह सिलसिला अभी दो तीन दिन तक बना रह सकता है। 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। तापमान में मामूली रूप से कम या ज्यादा होने के आसार हैं।
जबलपुर
23फरवरी - 32.0 - 14.0
24 फरवरी - 32.0 - 14.0
कटनी
23 फरवरी - 32.8- 18.8
24 फरवरी - 33.4 -19.3
मंडला
23 फरवरी - 32.0- 14.0
24 फरवरी -32.0 -14.0