• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में डाॅक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से 51 हजार की साइबर ठगी

महिला ने फाइल डाउनलोड कर जैसे ही उसे खोला, उसमें मरीज की जानकारी दिखाई देने लगी। उन्हें इस बात का आभास नहीं हुआ कि इसी दौरान उनका मोबाइल हैक हो चुका ह...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 02:20:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 02:20:23 PM (IST)
जबलपुर में डाॅक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से 51 हजार की साइबर ठगी
किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल, लिंक या ऐप डाउनलोड न करें। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. वॉट्सएप पर भेजी एपीके फाइल
  2. डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक
  3. बैंक खाते से पार हुए रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। परामर्श के लिए डाक्टर का अपाॅइंटमेंट बुक कराने के नाम पर अधारताल क्षेत्र की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई।

एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक

जालसाज ने वाट्सएप पर एपीके (एपीके) फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से 51,699 रुपये निकाल लिए। अधारताल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था

पुलिस के अनुसार धनी की कुटिया रोड निवासी 44 वर्षीय कनक खेमचंदानी ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 जुलाई को उन्होंने डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था।

अपॉइंटमेंट बुक होने की बात कही

कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने मरीज की जानकारी लेने के बाद अपॉइंटमेंट बुक होने की बात कही। इसके बाद उसने मरीज का विवरण देखने के बहाने वॉट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी।

पारिवारिक कारणों से डाॅक्टर के पास नहीं जा सकीं

महिला ने फाइल डाउनलोड कर जैसे ही उसे खोला, उसमें मरीज की जानकारी दिखाई देने लगी। उन्हें इस बात का आभास नहीं हुआ कि इसी दौरान उनका मोबाइल हैक हो चुका है। पारिवारिक कारणों से वह 13 जुलाई को डाॅक्टर के पास नहीं जा सकीं।

इस तरह कुल 51,699 की साइबर ठगी हो गई

17 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर बैंक खाते से राशि कटने के संदेश आए। जांच करने पर पता चला कि उनके कैनरा बैंक खाते से 50 हजार रुपये 'लकी ईएनटी यूपी ग्रामीण बैंक' और 1,699 रुपये 'सूरज कुमार' के पंजाब नेशनल बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस तरह कुल 51,699 रुपये की साइबर ठगी हो गई।


एपीके फाइल के जरिए बैंक खाते से रकम निकाली गई

बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर महिला को बताया गया कि वाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करने के कारण उनका मोबाइल हैक हुआ और उसी के जरिए बैंक खाते से रकम निकाली गई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावधानी बरतें

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल, लिंक या ऐप डाउनलोड न करें। डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, बैंक केवाईसी, बिजली बिल, गैस कनेक्शन या अन्य सेवाओं के नाम पर भेजी जाने वाली ऐसी फाइलें साइबर ठगी का माध्यम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में उपभोक्ता आयोग ने 1.07 लाख रुपये ब्याज सहित चुकाने का दिया आदेश