• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के भेड़ाघाट स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, दोनों हाथ और एक पैर कटने से मौके पर मौत

परिचालन विभाग ने ट्रेन को हल्का पीछे कराया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों और आरपीएफ की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला गया।

By Deepankar RoyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 12:34:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 12:38:02 PM (IST)
जबलपुर के भेड़ाघाट स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, दोनों हाथ और एक पैर कटने से मौके पर मौत
मालगाड़ी की चपेट में आया व्यक्ति।

HighLights

  1. घटना की वजह से भेड़ाघाट बीसीएन 22 मिनट लेट हो गई
  2. हादसे में मरने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है
  3. यह घटना कैसे हुई, आरपीएफ इसकी जांच कर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन जबलपुर पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में मालगाड़ी (बीसीएन) ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर मेन लाइन नंबर-2 पर हुआ। दुर्घटना में व्यक्ति के दोनों हाथ और बायां पैर कट गए। रेलवे डॉक्टर ने मौके पर ही उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह 10:35 बजे प्रधान आरपीएफ आरक्षक कुलदीप सिंह ने सहायक उपनिरीक्षक धीरज कुमार को घटना की सूचना दी। बताया गया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ पहिए के नीचे दबा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल पर सहायता पहुंचाई गई।


ट्रेन को पीछे करके बाहर निकाला

परिचालन विभाग ने ट्रेन को हल्का पीछे कराया, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों और आरपीएफ की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे रेलवे डॉक्टर शुभ आशीष ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर जीआरपी जबलपुर के सहायक उपनिरीक्षक भागचंद उद्दे और प्रधान आरक्षक कौशल तिवारी भी स्टाफ के साथ पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारण भेड़ाघाट बीसीएन सुबह 10:35 बजे से 10:57 बजे तक कुल 22 मिनट विलंबित रही।