यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhagoriya Mela: झाबुआ में सोमवार से भगोरिया मेलों की शुरूआत, होली तक जमेगा रंग
Bhagoriya fair झाबुआ व अलीराजपुर जिले में भगोरिया मेलों की शुरूआत सोमवार से हो जाएगी। अब एक सप्ताह तक आदिवासी बाहुल क्षेत्र में मस्ती छाई रहेगी।
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 05:29:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 07:04:43 PM (IST)
सोमवार से भगोरिया मेलों की शुरूआत हो जाएगी- फाईल फोटोHighLights
- झाबुआ में सोमवार से भगोरिया मेलों की शुरूआत
- एक हप्ते होली तक जमेगा माहौल
- छोटे-बडे़ सभी कस्बों में आयोजित होंगे भगोरिये मेले
झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आदिवासी अंचल के झाबुआ, आलीराजपुर और धार जिले में सोमवार से भगोरिया लोक उत्सव का उल्लास छाएगा। एक सप्ताह तक नगर, कस्बे और ग्राम में हाट-बाजार के दिन भगोरिया मेले लगेंगे। हजारों की संख्या में पारंपरिक परिधान में आदिवासी समाजजन इन मेलों में शिरकत करेंगे तथा ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर जमकर थिरकेंगे।
बता दें कि होली के एक सप्ताह पूर्व से आदिवासी अंचल में भगोरिया मेले की परंपरा है। इन मेलों में प्राचीन आदिवासी संस्कृति देखने को मिलती है। सोमवार को झाबुआ व आलीराजपुर जिलों में आलीराजपुर शहर, चंद्रशेखर आजादनगर, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बडागुडा व मेड़वा में भगोरिया मेला लगेगा।
यहां लगेंगे भगोरिया मेले
- 18 मार्च- अलीराजपुर, आजाद नगर, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुन्दनपुर, रजला, बडागुडा व मेड़वा
- 19 मार्च- बखतगढ़, आम्बुआ, अंधारवाड़, पिटोल, खरडू, थांदला, तारखेड़ी व बरवेट
- 20 मार्च- बरझर, खट्टाली, चांदपुर, बोरी, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी व ढेकल
- 21 मार्च- फुलमाल, सोण्डवा, जोबट, पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई व चैनपुरा
- 22 मार्च- वालपुर, कट्ठीवाड़ा, उदयगढ़, भगोर, बेकल्दा, माण्डली व कालीदेवी
- 23 मार्च- नानपुर, उमराली, राणापुर, मेघनगर, बामनिया, झकनावदा व बलेड़ी
- 24 मार्च- छकतला, कुलवट, सोरवा, आमखुट, झाबुआ, झिरण, ढोल्यावाड़, रायपुरिया, काकनवानी व कनवाड़ा