• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में सरकारी जमीन पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस बल तैनात

कल्याणपुरा में मॉडल स्कूल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश उत्सव के तहत गणेश जी की प्रति...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 06:36:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 06:36:19 PM (IST)
झाबुआ में सरकारी जमीन पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस बल तैनात
विवाद के दौरान जमा एक पक्ष। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. मॉडल स्कूल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई
  2. विवाद गणेश उत्सव के दौरान स्थापित की गई प्रतिमा से जुड़ा हुआ है
  3. दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई और उनके बीच जमकर मारपीट हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ : जिले के कल्याणपुरा में शनिवार को मॉडल स्कूल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरा विवाद गणेश उत्सव के दौरान स्थापित की गई प्रतिमा से जुड़ा हुआ है।

यहां गणेश उत्सव समिति की ओर से दस दिवसीय गणेश उत्सव के तहत गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिमा के विसर्जन के बाद एक समूह द्वारा उसी स्थान पर स्थायी रूप से प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध किया।


यह पूरा विवाद मुख्य रूप से शासकीय जमीन पर स्थायी निर्माण को लेकर उपजा है। जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था, वह भूमि पूरी तरह से शासकीय है और इसे लेकर चर्चा है कि इस जमीन को आगामी दिनों में लीज पर भी दिया जा सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उनके बीच जमकर मारपीट हो गई।

पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, और पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों को लगातार समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।

समझाइश दी जा रही है

एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और इसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जमीन के मालिकाना हक पर बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, राजनांदगांव कलेक्टर का 48 साल पुराना फैसला निरस्त