• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाबुआ में डीजे वालों ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस के वाहनों पर किया पथराव

झाबुआ में डीजे संचालकों ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने डीजे बजाने की मांग सहित कई अन्य मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर कब्जा जमा लिया...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 02:46:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 03:45:03 PM (IST)
झाबुआ में डीजे वालों ने इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस के वाहनों पर किया पथराव
इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पुलिस बल तैनात।

HighLights

  1. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, कई लोग घायल।
  2. डीजे संचालकों ने पुलिस वाहनों पर किया पथराव।
  3. नेशनल हाईवे बंद, दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन।

नईदुनिया प्रति‍निधि, झाबुआ। झाबुआ से होकर गुजर रहा अहमदाबाद से इंदौर होते हुए बैतूल जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग करडावद के पास डीजे संचालकों ने जाम लगा दिया। उन्होंने डीजे बजाने की मांग सहित कई अन्य मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान जब पुलिस रास्ता खुलवाने के लिए पहुंची तो उनके वाहनों पर पथराव कर दिया।

पुलिस वाहनों को दूसरे रूट से निकाल रही

इस पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े। घटना के बाद से नेशनल हाईवे बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस वाहनों को दूसरे रूट से निकाल रही है। डीजे संचालक साउंड सिस्टम का उपयोग करते हुए गाने बजाने की अनुमति की मांग कर रहे हैं।


naidunia_image

शोरगुल मचाने वालों पर पुलिस है सख्त

वे चाहते हैं कि साउंड सिस्टम पर गाने बजाने पर उन पर कोई कार्रवाई ना हो। जबकि परीक्षाओं के चलते डीजे साउंड सिस्टम बजाने पर रोक लगी हुई है। इसी के साथ शोरगुल मचाने वालों को लेकर पुलिस सख्त रवैया अपना रही है।

naidunia_image

इधर... मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

बामनिया में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर के बस स्टैंड चौराहे जैन मंदिर के समीप एक महिला दर्शन कर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। मंगलवार सुबह बामनिया निवासी मन्नुबाई जैन रोज की तरह मंदिर दर्शन करने गई थीं। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद अपने घर की ओर जा रही थी। तभी रतलाम की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में लिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

नागरिकों ने जताया आक्रोश

दुर्घटना के बाद से ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस ओर ध्यान देने की मांग की। जब विरोध अधिक बढ़ गया तो मौके पर तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल पहुंचे। उन्होंने समझाइश दी, तब जाकर लोगों का आक्रोश कम पड़ा।

लगा रहता है हमेशा जाम

नागरिक दिलीप कुमार मालवीय ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सड़क किनारे दुकानें लगने से अधिक परेशानी बनी रहती है। यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।