झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में गुरुवार को हरतालिका तीज पर्व हर्षोल्लास और पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ महिलाओं ने मनाया। महिलाओं की सुबह से ही शहर के विभिन्ना मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ देखी गई। इस दिन महिलाओं ने बालू रेत से शिव-पार्वती जी बनाकर उनकी 36 प्रकार के हरे-भरे पत्तों से पूजन की। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत किया और रात जागरण कर सुबह बालू रेत से बनाए शिव-पार्वती जी का तालाब में विसर्जन किया।
यह आयोजन शहर के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित नवदुर्गा धाम पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहां हाउसिंग बोर्ड कालोनी की महिलाओं में नवदुर्गा धाम महिला मंडल समिति की अध्यक्ष अनिता जाखड़, हरिप्रिया निगम, इंदुबाला अरोड़ा, शांताबेन जायसवाल, विनीता शार्म, विनीता नायक, प्रभावती आसदेवा के साथ निर्मला सिसौदिया, निर्मला सोलंकी, मोनिका चंद्रावत आदि ने बालू रेत से शिव-पार्वती जी बनाए। आसपास हरे-भरे पत्तों से सज्जा कर भगवान की फल, मिष्ठान, पंचामृत, कंकू, तिलक, चालन, अक्षत आदि से विधि-विधान से पूजन की। बाद समूह में शिव-पार्वती की कथा सुनी तथा सुनाई गई। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना तथा कुंवारी कन्याएं अच्छे वर के लिए करती हैं। हरितालिका तीज पर ही माता पार्वती जी ने अच्छे वर के लिए वन (जंगल) में जाकर यह पूजन की थी। तब उन्हें शिवजी की प्राप्ति हुई। तभी से अनादिकाल से यह पर्व हरतालिका तीज के रूप में मनाया जा रहा है। यहां दिनभर आयोजन मंदिर के सेवक प्रदीप भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्ना हुए।
दिनभर चला पूजन का क्रम
इसी प्रकार शहर के राधाकृष्ण मार्ग स्थित मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर भी हरतालिका तीज पर्व सोनी समाज सहित अन्य समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। समाज की चंचला सोनी ने बताया कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निराहार रहकर शिव-पार्वती जी की पूजा करती है। यह व्रत
पति की लंबी उम्र और घर की सुख-शांति के लिए भी किया जाता है। इस दिन मंदिर में भजन-कीर्तन और रात जागरण भी होता है। सत्यनारायण मंदिर में पूजन अवसर पर कुंता सोनी, कृष्णा सोनी, विमला सोनी, रुक्मणि, पुष्पा, मीना, माधुरी, चंचला सोनी, रजनी, राजकुमारी, मोनिका, आदि ने यहां विधि-विधान से पूजन की। इसके अलावा शहर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर पूजन-पाठ का क्रम चलता रहा।
गायत्री शक्तिपीठ कालेज पर किया भजन-कीर्तन का आयोजन
झाबुआ। जिला महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हरतालिका तीज पर स्थानीय कालेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ के समीप स्फटिक महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें समिति से जुड़ी महिलाओं ने शिव-पार्वती तथा समस्त शिव परिवार के एक से बढ़कर एक समुधर संगीतय भजन प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस अवसर पर महिलाओं ने इधर-उधर, हर जगह भोलेनाथ ...., मेरा मन आपके दर्शन को तरसे रे ...., धीरे-धीरे आना भोले ..., झोले में क्या भरकर लाए है भोलेनाथ ...., मेरा भोले बाबा बड़ा दयालु है ...., हरी-हरी दुर्वा चढ़ाऊ गजाजन आपको.... कैलाश पर्वत पर रहूंगी, भोलेनाथ को अपना बनाकर रहूंगी .... आदि समधुर भजन गए। इस दौरान महिलाओं ने योगासन नृत्य भी किया।
कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी रूक्मणी वर्मा, गायत्री शक्तिपीठ नारी जागरण अभियान की जिला संयोजिका नलिनी बैरागी, मधु जोशी, रजनी पाटीदार, भावना टेलर, उर्वषी मालवीया, विनीता टेलर, सिद्धी मालवीया, हेमा गुप्त, साधना चौहान आदि उपस्थित थीं।
जामली। ग्राम जामली, बेकल्दा, हमीरगढ व पांचपिपला में महिलाओं और कन्याओं ने यह व्रत रखा।
आलीराजपुर। हरसोला वणिक समाज की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। पं. गोविंद जोशी ने पूजन संपन्ना कराया। महिलाओं द्वारा रुद्राभिषेक शिवाष्टक सहित 12 ज्योतिर्लिंग की आराधना की गई। रात्रि में महिलाओं द्वारा जागरण कर भजन-कीर्तन किए गए।