झाबुआ (नईदुनिया प्रितिनिधि)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में अखिल भारतीय जागरूकता तथा आउटरीच अभियान दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी तारतम्य में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ द्वारा स्थानों पर विधिक साक्षरता जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विश्व डाकघर दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष मोहम्मद सैय्यदुल अबरार के मार्गदर्शन व अपर जिला न्यायाधीश सचिव लीलाधर सोलंकी के निर्देशन पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट झाबुआ नदीम खान व न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन सुलिया की उपस्थित में शनिवार को प्रधान डाकघर जिला झाबुआ में महोत्सव अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सोलंकी ने उपस्थित व्यक्तियों को शिक्षा का अधिकार, किशोर शिक्षा योग्यता यौन उत्पीड़न प्रभाव, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, कानूनी साक्षरता क्लब सहायता की विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में राजकुमार चौहान ने ग्रामीणों को आदिवासियों के अधिकार, पीड़ित प्रतिकर योजना, विद्युत जल की समस्या, लोक उपयोगी सेवाओं के लिए लोक अदालत की जानकारी, निशुल्क विधिक सहायता सलाह योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, लैंगिक अपराधों से संरक्षण, महिलाओं के अधिकार, संपत्ति में बराबरी का अधिकारी, भरण-पोषण, दहेज प्रतिशोध, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में थाना प्रभारी मेघनगर कैलाश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बलराम सिंगाड व तहसीलदार उपस्थित थे। उक्त शिविरों में नालसा सालसा योजनाओं से संबंधित पेम्पलेट भी वितरित किए गए।
विश्व कपास दिवस पर कार्यक्रम
झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। विश्व कपास दिवस तथा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ में प्रायोजन कपास सहभागी विकास परियोजना तथा इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपसंचालक कृषि एनएस रावत, पीडी आत्मा सहायक एमएस धारवे, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी वैज्ञानिक डॉ आईएस तोमर, विनोद बाफना, पूर्वेश जैन, संदीप कुमार, परियोजना समन्वयक डॉ आरएस त्रिपाठी तथा परियोजना अधिकारी आरबीएस तोमर, पीएस चौहान, पीओ आलीराजपुर ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रावत ने झाबुआ जिले में कपास फसल की संभावनाओं और केवीके प्रभारी तोमर ने कपास की फसल पर विस्तार से चर्चा की। बाफना ने कपास खरीदी व क्वालिटी कैसे बनाई जाए, इसकेबारे में बताया। कार्यक्रम को इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के जैन तथा संदीप कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।