• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाटोत्सव केपहले दिन मातंगी माता का महाभिषेक

शहर के राजगढ़ नाका के समीप कृषि विभाग के पीछे स्थित बालाजी धाम पर स्थापित मातंगी धाम पर दो दिवसीय पाटोत्सव का आयोजन मातंगी पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वा...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 08:29:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 08:29:41 PM (IST)
पाटोत्सव केपहले दिन मातंगी माता का महाभिषेक

झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के राजगढ़ नाका के समीप कृषि विभाग के पीछे स्थित बालाजी धाम पर स्थापित मातंगी धाम पर दो दिवसीय पाटोत्सव का आयोजन मातंगी पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष यहां 15वां उत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन रविवार से शुरू हुआ।

ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी राकेश त्रिवेदी ने बताया कि सभी आयोजन शासन-प्रशासन के कोविड के नियमों का पालन करते हुए किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान ट्रस्ट के साथ मोै.ढ ब्राह्मण समाज झाबुआ है। पहले दिन रविवार को सुबह ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं द्वारा मातंगी माता का महाभिषेक कर पूजन किया गया। इसकेबाद माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान बालाजी हनुमानजी का भी श्रृंगार कर पूरे मंदिर को सजाया गया। दोपहर में कलश स्थापना के साथ नवचंडी हवन हुआ। यह हवन विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं. नरेंद्र शर्मा के सान्निध्य में अन्य विद्वानजनों ने संपन्ना करवाया। हवन में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी-सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भी सहभागिता की। यह हवन करीब एक से डेढ़ घंटे तक चला। शाम को संध्या आरती के साथ रात 9.30 बजे से भजन गायक गिरीश शर्मा रतलाम द्वारा माता के भजनों से समां बांधा गया। सोमवार को सुबह 8.30 बजे से पूजन व नवचंडी यज्ञ के बाद स्वल्पाहार तथा 10 बजे से पूर्णाहुति व दोपहर 12 बजे से महाआरती का आयोजन हुआ। इसकेबाद महाप्रसादी भंडारा रखा गया।


थांदला में मनाया जा रहा स्वच्छता संकल्प माह

थांदला (नईदुनिया न्यूज)। नगर परिषद थांदला द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत स्वच्छता संकल्प माह मनाया जा रहा हैं। जिसमें ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डंप साइट रेडिएशन तथा सीएंडडी अपशिष्ट संग्रहण सुविधाएं व प्रसंस्करण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। सुंदरीकरण करने हेतु निकाय के स्वच्छता निरीक्षक गौरांक सिंह राठौर को सुझाव व निर्देश दिए गए। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर हुए कार्य की प्रशंसा करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में थांदला नगर को नंबर वन बनाने केलिए प्रयास करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष डामोर, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद रोहित बैरागी व निकाय के स्वच्छता निरीक्षक राठौर उपस्थित थे।