
छात्राओं को हिंसा से
बचाव के उपाय बताए
झाबुआ। नईदुनिया प्रतिनिधि
एक्शन एड तथा वसुधा विकास संस्था द्वारा शासकीय कन्या उमा विद्यालय मेघनगर में महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथि मप्र राज्य महिला आयोग सखी डॉ. अर्चना राठौर ने छात्राओं को सामाजिक, मानसिक तथा शारीरिक हिंसा से बचाव के उपाय बताए। किसी भी प्रकार की हिंसात्मक या विपत्तिजनक स्थिति में फंसने पर पुलिस को 100 नंबर या किसी अन्य प्रकार की सहायता के लिए तुरंत 1098 नंबर डायल करने की समझाइश दी। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस दौरान नीलोफर खान, रणवीर सिंह, पुष्पा, प्राचार्य देवहरे आदि उपस्थित थे।
उर्वशी मूथा अध्यक्ष, प्रिया राठौर सचिव मनोनीत
झाबुआ। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन बालिका परिषद शाखा झाबुआ के चुनाव महिला परिषद की राष्ट्रीय सहसचिव आशा कटारिया, सुनीता बाबेल व अंजू भंडारी के दिशा निर्देशन में बुधवार शाम को हुए। सर्वानुमति से उर्वशी मूथा को अध्यक्ष तथा प्रिया राठौर को सचिव मनोनीत किया गया। संजय मेहता ने बताया कि उपाध्यक्ष सलोनी मूथा, कोषाध्यक्ष प्रतीक्षा चौरड़िया, सहसचिव साक्षी कटारिया, सांस्कृतिक सचिव टीशा कोठारी, संगठन सचिव फाल्गुनी नाहर, प्रचार मंत्री स्वरा कोठारी तथा सूचना प्रसारण मंत्री श्रेया मेहता को बनाया गया। नवीन कार्यकारिणी को लेकर श्रीसंघ अध्यक्ष धर्मचंद मेहता, मनोहरलाल भंडारी, भरत बाबेल, प्रमोद भंडारी, मुकेश जैन, अरविंद लोढ़ा, मनोज संघवी, अनिल रूनवाल, प्रदीप संघवी, यशवंत भंडारी, अमित मेहता, संदीप सकलेचा, राकेश मेहता, जितेंद्र वरमेचा, उल्लास जैन, रिंकू रूनवाल, महेंद्र मूथा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
07 जेएचए 10 - उर्वशी मूथा
07 जेएचए 11 - प्रिया राठौर