• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो...'

-गुरु महाराज माता गोपाल प्रभु का जन्मदिन श्रद्धा-आस्था के साथ मना- 'गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो...' झाबुआ। नईदुनिया प्रतिनिधि तुम्हीं मेरे राम हो, तुम्हीं घनश्याम हो..., एक वार म्हारा घरे..., गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो..., अखिल ब्रह्मांड में एक तू श्री हरि..., चोरी-चोरी माखन खाई ग्यो रे..., जैसे भजन चारों ओर गूंज रहे थे। भक्ति की मस्

By Edited By:
Publish Date: Mon, 01 Jan 2018 05:13:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jan 2018 05:13:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google

'गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो...'

-गुरु महाराज माता गोपाल प्रभु का जन्मदिन श्रद्धा-आस्था के साथ मना-

'गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो...'

झाबुआ। नईदुनिया प्रतिनिधि

तुम्हीं मेरे राम हो, तुम्हीं घनश्याम हो..., एक वार म्हारा घरे..., गोपाल म्हारी बेडली ने पार उतारो..., अखिल ब्रह्मांड में एक तू श्री हरि..., चोरी-चोरी माखन खाई ग्यो रे..., जैसे भजन चारों ओर गूंज रहे थे। भक्ति की मस्ती में हर कोई डूबा हुआ था। सामूहिक भजन का दौर सुबह और बाद में रात को भी काफी देर तक चलता रहा।

यह दृश्य नववर्ष के शुरुआती दिन यहां के गोपाल मंदिर का था। सोमवार को गोपाल मंदिर में गुरु महाराज माता गोपाल प्रभु का जन्मदिवस आस्था के साथ मनाया। पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दूर से भक्त अपने गुरु का 98वां जन्मदिन मनाने के लिए झाबुआ आए थे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। भक्त अपने सद्गुरु की पूजा-अर्चना करने के लिए विशेष रूप से उत्साहित थे। मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा की गई थी।


चलते रहे भजन

सुबह 10 बजते ही सामूहिक भजन का दौर तेजी से चल पड़ा। अपने सद्गुरु की महिमा का गान भक्त भजन के माध्यम से लगातार करते रहे। 12 बजे के बाद महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। सोमवार की रात को सामूहिक भजन का दौर देर रात तक चला।

आचार्यश्री ने किए दर्शन

भागवत कथा के लिए आए आचार्य रामानुजजी ने रविवार को गोपाल मंदिर में पहुंचकर गोपाल प्रभु की पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने आचार्यश्री का आत्मीय स्वागत करते हुए मंदिर से जड़ी जानकारियों से अवगत कराया। समिति ने आचार्य को भजन की पुस्तक भी भेंट की। आचार्यश्री ने कहा कि आप धन्य है, जिसे ऐसे गुरु का सान्निाध्य प्राप्त हुआ। यह अपने आप में अलौकिक है। मंदिर परिसर में मोबाइल बंद करके रहें, ताकि एकाग्रता बनी रहे। इस मौके पर भगवतीलाल शाह, एचके पाठक, पन्नालाल परमार, हर्र्ष भट्ट, जितेंद्र शाह, महेश बैरागी, जयंत बैरागी, ओम प्रकाश बैरागी, महेंद्र शर्मा, प्रफ्फुल शर्मा, मंजू शाह, कांतिलाल नीमा, सुदर्शन त्रिवेदी, अनिल त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। संचालन जयंत बैरागी ने किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।