-भगोरिया में भीड़ ही भीड़ : कट्ठीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़, भगोर, बेकल्दा, मांडली और कालीदेवी में आसपास के ग्रामीण भी उमड़े, खूब हुई खरीदारी-
मेले में बिखरे राजनीति के रंग, दोनों दलों ने निकाली रंगारंग गेर
कालीदेवी (नईदुनिया न्यूज)। शुक्रवार को कालीदेवी भगोरिया हाट की धूम रही। भगोरिया हाट में ग्रामीणों का उमड़ा सैलाब। हर कोई भगोरिया की रंग में रंगा हुआ नजर आया। युवक ढोल-मांदल पर नृत्य करते हुए मेले में जाते नजर आए। वहीं आदिवासी युवतियां भी सज-संवरकर हाट में लुत्फ उठा रही थीं। भगोरिया दशहरा मैदान में 50 से अधिक झूले-चकरी हजारों की संख्या में खानपान की दुकानें लगी हुई थी।
हर वर्ष के अनुसार भगोरिया हाट में काफी उत्साह और भीड़ रही। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। व्यापार-व्यवसाय भी अच्छा चला। राजनीतिक रंग भी भगगोरिये में देखने को मिला। दोनों दलों ने अपने अपने समर्थकों के साथ ढोल-मांदल के साथ गेर निकाली। पहले कांग्रेस में क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में सहकारिता समिति के समीप से कालीदेवी बस स्टैंड होते हुए गेर दशहरा मैदान भगोरिया हाट में पहुंची। वही भाजपा की गेर मंडल अध्यक्ष बापू सिंह भूरिया एवं राजू सिंह भूरिया के नेतृत्व में निकली। भाजपा की गेर में कालीदेवी रामा से शुरू होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। कांग्रेस से फतेहसिंह भाबर, नरेंद्र कमेडिया, सुरसिंह डामोर, बहादुर सिंह अमलियार, अमर सिंह भूरिया, अमन सिंह मेडा, रमेश तथा भाजपा से बापू सिंह भूरिया, कांतिलाल डाबर, राजू सिंह भूरिया, दिनेश अमलियार, मून सिंह कटारा, उत्तम जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व अमला तहसीलदार प्रवीण हरिया के नेतृत्व में व थाना प्रभारी अशफाक खान के नेतृत्व में भगोरिया पर नजर रखी गई।
06 जेएचए 14. कालीदेवी के भगोरिये में मेला स्थल पर उमड़ा जनसैलाब।
06 जेएचए 15. कालीदेवी के भगोरिये में ग्रामीणों ने जमकर झूलों का आनंद लिया।
06 जेएचए 16. कालीदेवी के भगोरिये में पारंपरिक आभूषण पहनकर आई महिलाएं।
06 जेएचए 17. कालीदेवी के भगोरिये में सज-धजकर आई युवती।
06 जेएचए 18. कालीदेवी के भगोरिये में कुछ ऐसे दृश्य भी दिखाई दिए।
06 जेएचए 19. कालीदेवी के भगोरिये में एक जैसे ड्रेस कोड में आई युवतियां
06 जेएचए 20. कालीदेवी के भगोरिये में इस तरह के नृत्य मांदल पर देखने को मिले। फोटो- दर्पण भाटी
06 जेएचए 21, 22- कालीदेवी के भगोरिये में कुल्फी का आनंद लेते ग्रामीण।
06 जेएचए 23- कालीदेवी के भगोरिये में अपनी सहेलियो के साथ मेला देखने आई युवतियां।
06 जेएचए 24- कालीदेवी के भगोरिये में एक जैसे परिधान में नजर आई युवतियां।
06 जेएचए 25- कालीदेवी के भगोरिये में खाद्य सामग्री जमकर बिकी।
06 जेएचए 26- कालीदेवी के भगोरिये में भाजपाइयों ने निकाली गेर।
06 जेएचए 27- कालीदेवी के भगोरिये में कांग्रेसियों ने भी निकाली गेर।
बेकल्दा में उमड़े खरीदार, व्यापारियों में छाई खुशी
जामली। ग्राम पंचायत बेकल्दा में भगोरिया पर्व पर अलग ही आनंद और उत्साह देखने वाले को मिला। यहां मेले में तरह-तरह की दुकानें लगी। आसपास गांवों से भी भारी संख्या में ग्रामीण भगोरिया पर्व का आनंद लेने पहुंचे। बेकल्दा भगोरिया हाट में बच्चों के खिलौने, मिठाइयां, आईसक्रीम आदि की दुकानें लगी। युवतियां आकर्षक श्रृंगार सामग्री खरीदती दिखी। वहीं बच्चों को गरमागरम जलेबी का आनंद लेते और खेल-खिलौनों की दुकान पर खिलौने खरीदते देखा गया। वहीं कपड़े और आर्टिफिशियल दुकानें भी भगोरिया में सजी। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच विश्राम डामर, उपसरपंच, सचिव शैलेंद्रसिंह राठौर, सहायक सुधाकर बैरागी उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना रायपुरिया से पुलिस बल तैनात रहा।
रंगारंग गेर में बांसुरी की तान छेड़ी
हरिनगर। यहां भगोरिया हाट बाजार में आदिवासी युवक-युवतियां सज-धजकर मेले में आना प्रारंभ किया। भगोरिया में मांदल के साथ बांसुरी की तान पर मस्ती का दौर परिपूर्ण माहौल में रहा। भगोरिया ने ऐसा समां बांधा कि माहौल में शामिल होने के लिए सभी आतुर दिखाई दिया। ढोल और मादल की थाप पर युवक-युवतियां झूम-झूमकर का नाचते दिखाई दिए। भगोरिया में आधुनिक कला का रंग चढ़ता दिखाई दिया। दूर-दराज से मांदल-ढोल लेकर आने वालों के साथ गेर निकाली गई। इसमें कई नेता भी शामिल हुए। विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, रमेश भटेवरा, सरपंच माजू, सरपंच रसूल और कई पंच सरपंच वहां उपस्थित रहे।
06 जेएचए 12. हरिनगर के भगोरिया हाट में यहां से वहां तक भीड़ ही भीड़ नजर आई।
ग्रामीण युवा जींस और टी-शर्ट में नजर आए
भगोर। यहां भगोरिया मेला इस वर्ष अच्छे से लगाया गया। दोपहर होते-होते मेला स्थल खचाखच हो गया। मेला देखने के लिए बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग तक मेला स्थल पर पहुंचे। महिलाएं आदिवासी आभूषणों से लैस थी। वहीं युवा जींस और टी-शर्ट से लैस दिखाई दिए। ग्राम पंचायत भगोर द्वारा पीने के पानी के लिए जगह-जगह टैंकर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा पंचायत की ओर से टैंट लगाए गए थे। थाना प्रभारी कल्याणपुरा डांगी द्वारा अपने दल के साथ यातायात व्यवस्था संभाले हुए थे।
06 जेएचए 13. भगोर के मेले में उमड़ा जनसैलाब।
मांडली में भी छलका उत्साह
मेघनगर। मांडली भगोरिया मेला शुक्रवार को आयोजित किया गया। मेले में ग्रामीणों ने आकर झूलों का आनंद लिया। भगोरिये को लेकर व्यापारियों द्वारा पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी। हालांकि मेले में उम्मीद से कम भीड दिखाई दी। ग्रामीणों ने खाद्य सामग्री की खरीदी की। युवकों और युवतियों में जोरदार उत्साह देखा गया। कुल्फी और ठंडाई का आनंद भी लिया गया।
06 जेएचए 29. मेघनगर के मांडली में ग्रामीणों ने झूलों का भरपूर आनंद लिया।
आज यहां लगेंगे मेले
-मेघनगर, रानापुर, नानपुर, उमराली, बामनिया, झकनावदा और बलेड़ी।
फोटो- दर्पण भाटी, संदीप जैन, विशाल परमार, प्रवीण पंचाल, गणेश आर. पोरवाल, निमिष नाहटा, राहुल बैरागी
....लास्ट पेज पर....
रानापुर में आज भरेगा मेला, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
रानापुर (नईदुनिया न्यूज)। इस वर्ष का पांचवां भगोरिया मेला शनिवार को रानापुर में हर्षोल्लास के साथ भराएगा। इस मस्ती भरे भगोरिया मेले में रानापुर तहसील के 96 ग्रामों से ग्रामीण अल सुबह से ही टोलियों के रूप मे आना शुरू हो जाएंगे। उधर पुलिस प्रशासन भी भगोरिया मेले में लेकर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार दोपहर से ही गुजरी मैदान पर झूले लगना आरंभ हो गए।
रानापुर के मेले का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले में ग्रामीण अंचल से युवक व युवतियां एक जेसे नये परिधान पहनकर सिर पर चश्मा व आकर्षक श्रृंगार कर गहने पहनकर सज-धजकर टोलियों के रूप मे आते हैं। मेले में ढोल-मांदल की आवाज के साथ कुर्राटियों की गूंज भी सुनाई देगी ।
दोनों दल का शक्ति प्रदर्शन भी होगा
राजनीति का गढ कहे जाने वाले रानापुर मे शनिवार हाट के दिन लगने वाले भगोरिया मेले मे कांग्रेस व भाजपा दोनों दल ढोल-मांदल के साथब गेर निकालकर अपनी अपनी राजनीतिक शक्तियों का प्रदर्शन भी करते हैं। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर ने बताया कि कांग्रेस की गेर मे झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक कलावती भूरिया, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता सहित अनेक नेता भगोरिया पर निकलने वाली गेर मे शामिल होंगे। शनिवार हाट के दिन लगने वाले भगोरिया मेले को लेकर बाहर से बड़े झूले वालों ने तो शुक्रवार दोपहर से ही गुजरी मैदान पर झूले लगना आरंभ कर दिया ।
निर्भया की टीम भी रहेगी
थाना प्रभारी डीएस भंवर ने बताया कि भगोरिया पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। भगोरिया पर्व के चलते झाबुआ डीआरपी लाइन से भी पुलिस बल के साथ ही निर्भया की टीम भी रहेगी।
06 जेएचए 28. रानापुर के गुजरी मैदान पर भगोरिया के लिए झूले लगने शुरू हो गए हैं।