जरूरी....
लक्ष्मणसिंह नायक झाबुआ जिला भाजपा अध्यक्ष
-पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण में शारीरिक दूरी का पालन नहीं
झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक का जिला मुख्यालय पर उन्हें जिले के भाजपा की कमान सौंपे जाने पर स्वागत किया गया। इस दौरान रविवार दोपहर राजगढ नाका स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपाइयों ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया। प्रतिमा पर सांसद गुमानसिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य में लक्ष्मणसिंह नायक के साथ ही पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर आदि ने माल्यार्पण किया।
सांसद डामोर ने नायक का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में यह स्वस्थ परंपरा रही है कि परिवारवाद से हटकर व्यक्तित्व के कार्य को देखते हुए उन्हें दायित्व सौपे जाते हैं। आगामी समय में त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनावों में जिले में भाजपा नायक के नेतृत्व में व्यापक सफलता अर्जित करेगी।
ईमानदारी से काम करेंगे।
नायक ने पं. दीनदयाल के आदर्शो एवं विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ वरिष्ठतम साथियों के सहयोग व मार्गदर्शन में निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि यदि वे पथ से विचलित होते दिखाई दें तो उन्हें आगाह करते रहें, ताकि वे गलतियों का सुधार सके। अन्य अतिथि वक्ताओं ने भी विचार रखे। पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान अन्य क्षेत्रों से भी भाजपाई राजगढ नाके पर एकत्रित हो गए थे। जैसे ही नायक राजगढ नाका पहुंचे, इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भाजपाई भूल गए। माल्यार्पण के दौरान भी भाजपा पदाधिकारी पास-पास खड़े थे। इसके बाद आजाद चौक पर आजाद प्रतिमा तथा बस स्टैंड पर ट्टया मामा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में श्यामा ताहेड, बबलू सकलेचा, नाना राठौर, किर्तिश भावसार, विजय चौहान, नरेंद्र राठौरिया, जुवानसिंह गुंडिया, यशवंत भंडारी, महेंद्र तिवारी, अंकुर पाठक, छितुसिंह मेडा, पपीश पानेरी, अजय पोरवाल आदि उपस्थित थे।
10 जेएचए 10-झाबुआ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान पास-पास खड़े भाजपा कार्यकर्ता।
10 जेएचए 13- लक्ष्मणसिंह नायक