झाबुआ, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पिछले माह के अंतिम दिनों में उत्तर भारत में हई बर्फबारी के बाद क्षेत्र में भी ठंड का असर तेज हो गया था। लेकिन उसके बाद से ही धीरे-धीरे अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है।
फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान भी 08 डिग्री के करीब बना हुआ था। उसके बाद से ही धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। स्थिति यह है कि अधिकतम तानमान 35-36 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री के करीब जाने लगा है।
दिन में होने लगा गर्मी का अहसास सूर्य के आते ही गर्मी का अहसास शुरू हो जाता है। दोपहर में तो तेज धूप के कारण गर्मी का असर अधिक होने लगता है। स्थिति यह है कि दोपहर के समय तेज धूप के अलावा गर्मी का असर अधिक होने से लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।
आगामी दिनों में गर्मी तेज होती है तो इसका सीधा असर जन जीवन पर पड़ने लगेगा। बढ़ रहा तापमान दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम 09 मार्च, 32.04, 11.0810 मार्च, 32.02, 12.0411 मार्च, 33.04, 15.0412 मार्च, 35.02, 16.0013 मार्च, 34.05, 14.08 (तापमान मौसम विभाग अनुसार डिग्री सेल्सियस में) फलों की शुरू हुई पूछ परख गर्मी की शुरुआत होते ही ठंडे पेयजल के साथ-साथ फलों की पूछ परख शुरू हो गई है।
आगामी दिनों में अगर गर्मी का असर और तेज हुआ तो फलों का उठाव और अधिक होने लगेगा। बाजारों में फलों के साथ-साथ ठंडे पेय पदार्थों की दुकाने सज गई है। अभी से लोग दोपहर के समय निकलना कम पसंद कर रहे है। आगामी दिनों में अगर गर्मी का असर बढ़ता है तो इसका सीधा सर बाजार में भी देखने को मिलेगा।
चल रहा कटाई का दौर इन दिनों किसान गेहूं व अन्य फसलों की कटाई में लगे हुए है। कई किसानों के तो गेहूं तैयार हो चुके हैं। कई किसान गेहूं को थ्रेसर के माध्यम से निकला रहे है।
होली पर्व नजदीक आते ही बाजार में रबी फसलों की बिक्री भी तेज हो जाएगी। बढ़ेगा असर मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी का असर तेज होने की संभावना है।