कुशलगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड, जिला मुख्यालय द्वारा स्काउट-गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल तथा लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिवस मनाया गया। स्काउट-गाइड आंदोलन के जिला स्तरीय विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड स्थानीय संघ कुशलगढ़ के राजकीय एकलव्य मॉडल रेजीडेंसी स्कूल चुडादा कुशलगढ़ को जिले का सर्वश्रेष्ठ जनजाति स्काउट ग्रुप के रूप में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्थानीय संघ कुशलगढ़ के सह सचिव रामदास परमार ने बताया कि कुशलगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र स्काउट- गाइड गतिविधि में विगत कई वर्षों से जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। चाहे वह स्थानीय स्तर के कैंप हो या मंडल स्तरीय रेलिया हो या जनजाति के मिनी जंबूरी हो। प्रत्येक कार्यक्रम में कुशलगढ़ के स्काउट गाइड भाग लेते रहे हैं। इतना ही नहीं कोराना काल में भी स्काउट-गाइड ने अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान की हैं। नगर पालिका चुनाव विधानसभा चुनाव ग्राम पंचायत चुनाव इन सभी गतिविधियों में स्काउट-गाइड ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। इसी कारण राजकीय क्लॉक मॉडल आवासीय विद्यालय चुडादा को जिले के श्रेष्ठ जनजाति स्काउट ग्रुप के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर के सान्निध्य में राजकीय गोविंद गुरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसवाड़ा के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कुशलगढ़ स्थानीय संघ को श्रेष्ठ जनजाति ग्रुप के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान करने पर स्थानीय संघ के स्काउटर और गाइडर प्रेम प्रकाश जाटव, दिव्या पंड्या, माधवलाल कटारा, मांगीलाल वसुनिया, मिठिया कटारा, मधुबाला राव, मानसिंह गरासिया, यशवंतसिंह चौहान, केलाश लासुण, मनिषा बारिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।