थांदला (नईदुनिया न्यूज)। इन दिनों नगर के बाजारों में फास्ट फूड की दुकानों की संख्या ब.ढ गई है। फास्ट फूड में चाइनीज व्यंजनों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लेकिन इन व्यंजनों के स्वाद के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। ज्यादातर फास्ट फूड बेचने वाले दुकानदार अजीनोमोटो का प्रयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीज बनाने व्यंजन बनाने में किया जाता है। जिससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है।
दरअसल, चाउमीन से लेकर कई चाइनीज व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है। अजीनोमोटो को मोनो सोडियम गलुमेट जिसे एमएसजी भी कहते हैं। ये सफेद रंग का एक तरह का नमक जैसा होता है। ज्यातर चाइनीज व्यंजन, सूप और सलाद में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मैगी में भी यह पाया जाता है, इसकी वजह से भारत में इसे काफी समय के लिए बैन कर दिया था। अगर शरीर में अजीनोमोटो ज्यादा पहुंचता है तो सेहत को कई नुकसान होते हैं। इसके ज्यादा मात्रा में उपयोग से शरीर में गंभीर बीमारियों के साथ लकवा, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, मनोरोग तक हो सकता है। नगर में इन दिनों होटलों में भोजन को जायकेदार बनाने के लिए इसका उपयोग बेखौफ होकर किया जा रहा है। लोग सिर्फ स्वाद पर ध्यान दे रहे हैं, मगर इससे होने वाले नुकसान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सवाल यही उठ रहा है की आखिर इस प्रकार से केमिकल युक्त भोजन को रोकगा कौन? अजीनोमोटो एक तरह का केमिकल है। जिसका उपयोग नानवेज चाइनीज व्यंजन बनाने में होता है।
अजीनोमोटो का उपयोग किन चीजों में होता है
अजीनोमोटो का उपयोग विशेष रूप से चाइनीज खाने में किया जाता है। इसका उपयोग करके लोग खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं। आज दुनिया में हर खाने को स्वादिष्ट बनाने में इसका प्रयोग में किया जाता है। इसका इस्तेमाल चाइनीज व्यंजन जैसे मंचूरियन, नुडल्स, मंचूरियन राइस, सूप के अलावा नानवेज डिश में भी स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। जगह-जगह नानवेज होटलों के आलावा चाइनीज फूड स्टालों में भी इसका उपयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
खाद्य सुरक्षा अधिकारी झाबुआ राहुलसिंह अलावा का कहना है कि एसएसआई द्वारा अजीनोमोटो के उपयोग की छूट मिली हुई है। लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में उपयोग किया जा रहा है तो भोजन का सैंपल लेकर लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।