झाबुआ(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों की अधिकृत रूप से घोषणा गुरूवार शाम सूची जारी कर की। इसके बाद नवीन 19 मंडलों के अध्यक्षों का स्वागत समारोह का आयोजन शाम को ही भाजपा जिला कार्यालय प्रांगण में रखा गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में पूरी सक्रियता और मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नायक के साथ पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानु भूरिया उपस्थित थे। भाजपा जिला पदाधिकारी प्रफुल्ल गादिया ने सभी नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों की सूची का वाचन करते हुए स्वागत के लिए आमंत्रित किया। सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
ये हैं भाजपा के नवीन 19 मंडल अध्यक्ष
बोरी मंडल का अध्यक्ष सुमेरसिंह पातलिया डाबलर, झाबुआ अंकुर कृष्णकुमार पाठक, रानापुर कीर्तीश धुलचंद्र राठौर, बन ज्ञानसिंह रिचु मोरी, कुंदनपुर भारतसिंह वरसिंह मेड़ा, पिटोल अमित भूरा वसुनिया, कल्याणपुरा भारत लालसिंह राठौर, देवझिरी सुरभान अब्बु गुंडिया, मेघनगर सचिन किशनलाल प्रजापति, मदरानी सेवा पारसिंह डामोर, नौगांवा ज्ञानीजेलसिंह रालुसिंह, काकनवानी कमलेश मन्नाू डामोर, थांदला समर्थ दिनेशचन्द्र उपाध्याय, खवासा तोलसिंह कोदरसिंह गणावा, पेटलावद संदीप श्रेणिककुमार मांडोत, सारंगी सुखराम चेनाजी मोरी, रायपुरिया शांतिलाल नारजी मुणिया, पारा सज्जनसिंह बस्सुसिंह अमलियार तथा रामा मंडल अध्यक्ष किशन गुमानसिंह भूरिया को मनोनीत किया गया है। स्वागत कार्यक्रम अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपी राय, जिला मंत्री संगीता पलासिया, जुवानसिंह गुंडिया, सत्येन्द्र यादव, सायरा खान, मनोज अरोरा, अजय सोनी, जितेन्द्र पंचाल, नरेन्द्र राठौरिया, भूरूभाई चौहान, राजेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने माना।
भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
पारा। भाजपा मंडल पारा के अध्यक्ष रूप में ग्राम पंचायत आंबा के सरपंच सज्जनसिंह अमलियार को नियुक्त किया गया। अमलियार के मंडल अध्यक्ष बनने पर पारा नगर में उनका स्वागत किया गया। भाजपाइयों द्वारा आतिशबाजी और ढोल बाजे के अमलियार का नगर भ्रमण करवाया। नगर भ्रमण करते नवनियुक्त अध्यक्ष ने नगरवासियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिलीप डावर, अजा मोर्चा के जिला मंत्री शैलेंद्र राठौर, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, युवा मोर्चा के रोमीराज सेन, पलाश कोठारी, अर्जुन बबेरिया, प्रकाश रावत, कैलाश चौहान, कमलेश मावी और क्षेत्र के युवाओं द्वारा स्वागत किया गया।