• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाबुआ में बनेगी नेकी की दीवार

ईरान व राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की तर्ज पर झाबुआ में भी अब नेकी की दीवार बनाई जाएगी।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 06 Sep 2016 07:21:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Sep 2016 08:13:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
झाबुआ में बनेगी नेकी की दीवार

झाबुआ, यशवंतसिंह पंवार। ईरान व राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की तर्ज पर झाबुआ में भी अब नेकी की दीवार बनाई जाएगी। इसके लिए नवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका ने रुचि लेना आरंभ कर दिया है। शीघ्र ही बैठक में योजना का खाका तैयार करते हुए राजगढ़ नाका क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर इसका निर्माण कर दिया जाएगा।

दीवार पर दानदाता जो भी वस्तु उसके पास अधिक है, टांग कर आ सकता है। जरूरतमंद उस वस्तु को ले जाकर उपयोग कर सकेगा। परोपकार हर कोई करना चाहता है, लेकिन समस्या यह रहती है कि किस तरह से किया जाए। अब राजगढ़ नाका मित्र मंडल की पहल पर नेकी की दीवार बनाई जाएगी। यहां सीधे तौर पर सेवा का मंच रहेगा। मप्र व छत्तीसगढ़ में झाबुआ यह पहल करने वाला पहला स्थान होगा।


क्या है नेकी की दीवार

ईरान से इसकी शुरूआत हुई। बताया जाता है कि वहां पर इस तरह की कई दीवारें है। ईरान की तर्ज पर हाल ही में राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में नेकी की दीवार बनाई गई। यदि किसी के पास जरूरत से ज्यादा कपड़े, जूते, चप्पल या देने के लिए कुछ भी है तो वह उस दीवार पर लगे हेंगर पर टांग देता है। फिर उन्हें वहीं से जिन्हें जरूरत होती है, वे ले जाते है। एक शहर में कितनी भी इस तरह की दीवारें बन सकती है।

रचनात्मक कार्य करते है

मंडल के ओम शर्मा का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए शहर में नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य चल समारोह निकाला जा रहा है। इस समारोह में 20 राज्यों से अधिक की संस्कृति का प्रदर्शन होता है। जगह-जगह से कलाकार आते है।

मंडल के सदस्य लगभग हर वर्ष किसी ना किसी रचनात्मक गतिविधि को अपने हाथ में लेते है या शहर के विकास में अपनी भूमिका अदा करते है। मंडल से लगभग 400 सदस्य जुड़े हुए है। इस वर्ष नेकी की दीवार बनाने की योजना है। मंडल की बैठक में शीघ्र ही इस विष्‍य को रखते हुए इसी वर्ष नेकी की दीवार बनाने का निर्णय लिया जाएगा।

क्या है योजना

शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा में बनी दीवार का अध्ययन किया जा रहा है। उसी की तर्ज पर झाबुआ में बनाएंगे। राजगढ़ नाके पर ही इस योजना को अंजाम दिया जाएगा। 1 अक्टूबर को शहर में निकलने वाले नवदुर्गा चल समारोह की तैयारियों के लिए लगातार बैठकें हो रही है। शीघ्र ही बैठक में इस परोपकार के कार्य का संपूर्ण खाका तैयार कर लिया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।