• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

झाबुआ में दो मासूमों की डूबने से मौत... खेलते-खेलते कुएं में गिरीं, नाना-नानी के साथ रहती थीं बहनें

यहां से 15 किलोमीटर दूर रूपाखेड़ा पंचायत के माली फलिया में रविवार को एक हादसा हो गया। खेलते-खेलते पानी से भरे एक छोटे कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई।

By vishal anand chhatiyeEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 06:57:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 06:58:23 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
झाबुआ में दो मासूमों की डूबने से मौत... खेलते-खेलते कुएं में गिरीं, नाना-नानी के साथ रहती थीं बहनें
झाबुआ में दो मासूमों की डूबने से मौत

HighLights

  1. रूपाखेड़ा के माली फलिया में कुएं में गिरने से दो बहनों की मौत
  2. गुजरात मजदूरी करने गए थे माता-पिता, नाना-नानी के पास रहती थीं
  3. एक माह में रानापुर क्षेत्र में कुएं में डूबने की दूसरी बड़ी घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। यहां से 15 किलोमीटर दूर रूपाखेड़ा पंचायत के माली फलिया में रविवार को एक हादसा हो गया। खेलते-खेलते पानी से भरे एक छोटे कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। पुलिस चौकी कंजवानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में हरमाल पिता खीमा गणावा के घर पर ये दोनों बच्चियां रह रही थीं।

मृतकों की पहचान 8 वर्षीय कृष्णा पुत्री जीतमल सिंगांड (निवासी बाल्दि माल) और 7 वर्षीय रोशनी पुत्री नरेश मचार (निवासी गवसर) के रूप में हुई है। मृत दोनों बच्चियां हरमाल की बेटियों की बेटियां थीं, जो आपस में चचेरी बहनें थीं।


दो साल से नाना-नानी के पास रह रही थीं बच्चियां

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियों के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में गुजरात गए हुए थे। पिछले दो वर्षों से वे अपने नाना-नानी के पास ही रहकर पल-बढ़ रही थीं। रविवार को मकान के पास ही बने एक छोटे पानी के कुएं में गिरने से यह अनहोनी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों बच्चियों को तुरंत रानापुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई और एएसआई मनीष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों बच्चियां कुएं तक कैसे पहुंचीं, पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही रानापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर, नितेश शाह और अन्य स्थानीय साथियों ने पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

शाम को रानापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में दोनों बालिकाओं का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। रानापुर अस्पताल में तहसीलदार राजेन्द्र चौहान भी पहुंच गए थे।

कई घटनाएं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं

जिले में बिना मुंडेर वाले कुओं से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा अब बढ़ता जा रहा है। जून में कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में बिना मुंडेर वाले कुएं में डूबने से 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने सभी पटवारियों और पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में बिना मुंडेर वाले कुओं और खुले बोरवेलों की पहचान करके सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इस मामले में संबंधित पटवारी और सचिव को निलंबित भी किया गया था, लेकिन संगठनों के विरोध के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया।

  • 16 जून को थांदला क्षेत्र के उदयपुरिया गांव में एक कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
  • इसके बाद 20 अक्टूबर को रानापुर के चुई ग्राम में तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी।

रानापुर में ही एक माह के भीतर इस दूसरी घटना के बाद भी खुले और असुरक्षित कुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा सकी। इसने प्रशासनिक व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार ऐसे कुओं की पहचान करके उन्हें सुरक्षित कर लिया जाता, तो संभवतः ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। रानापुर में दशहरा की देर शाम गांव चुई में एक कुएं में तीन मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- एमपी में लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, होंगी नियमित भर्तियां, मार्च 2027 तक हटाने के निर्देश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।