• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी के आर्डर पर झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे भेजे गए रांची

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल दिया था कड़कनाथ चूजों का आर्डर, कोरोना के कारण नहीं करवा पाए थे उपलब्ध।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 23 Apr 2022 03:22:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Apr 2022 09:29:14 PM (IST)
महेंद्र सिंह धोनी के आर्डर पर झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे भेजे गए रांची

झाबुआ(नईदुनिया प्रतिनिधि)। झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रूण्डीपाड़ा के विनोद मेड़ा को पिछले वर्ष क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया था। शुक्रवार की शाम वे 2 हजार चूजे लेकर मेड़ा रांची के लिए रवाना हुए। कोरोना के कारण वे पिछले वर्ष धोनी को चूजे नहीं दे पाए थे। जाने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का परीक्षण करवाया। दो दिन में वे रांची पहुंचकर यह चूजे धोनी के फार्म हाउस में देंगे।

कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड वैसे तो ठंड व बारिश के सीजन में अधिक रहती है। कई क्रिकेटर व अन्य खिलाड़ी कड़कनाथ मुर्गा अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि कड़कनाथ में विटामिन पाया जाता है। मेड़ा को क्रिकेट खिलाड़ी धोनी ने पिछले वर्ष चूजों का आर्डर दिया था। लेकिन उस समय महामारी के कारण वे चूजे उपलब्ध नहीं करा पाए। वे पिछले कई वर्षों से कड़कनाथ का पालन कर रहे हैं। मेड़ा ने एक संस्था बना रखी है, जिसके माध्यम से वे जगह-जगह कड़कनाथ व चूजे उपलब्ध कराते हैं।


भाई या मैनेजर को सौंपेगे

विनोद मेड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें 2 हजार चूजों का आर्डर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिया गया था। महामारी के कारण वे इन्हें उपलब्ध नहीं करवा पाए। अब उन्होंने चूजे तैयार कर लिए हैं और इन्हें लेकर वे रांची के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना था कि फिलहाल धोनी आइपीएल खेल में व्यस्त हैं। ये चूजे वे उनके भाई या उनके मैनेजर को सौंपेगे। रवाना होने के पूर्व उन्होंने सभी चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया है।

स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

झाबुआ जिला पशु चिकित्सालय के उप संचालक विलसन डावर का कहना है कि चूजों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया है। आवश्यक सावधानी के संबंध में भी जानकारी दे दी गई है। कड़कनाथ में सारे पौष्टिक तत्व रहते हैं। इसलिए इसे अधिक पसंद किया जाता है।