• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में मनचले की सरेराह चप्पलों से धुनाई, सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट, युवती ने सिखाया सबक

स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 42 वर्षीय युवक की बीच बाजार चप्पलों से धुनाई कर दी। युवत...और पढ़ें

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 07 Mar 2026 05:47:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 05:47:24 PM (IST)
कटनी में मनचले की सरेराह चप्पलों से धुनाई, सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट, युवती ने सिखाया सबक
कटनी में मनचले की सरेराह चप्पलों से धुनाई।

HighLights

  1. फोटो चोरी कर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी
  2. सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट
  3. स्लीमानाबाद में युवती ने आरोपी को सरेराह पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 42 वर्षीय युवक की बीच बाजार चप्पलों से धुनाई कर दी। शनिवार को युवती का युवक पर चप्पलों से वार करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

जानकारी के मुताबिक, उमरियापान निवासी आरोपी शाकिर मंसूरी (42 वर्ष) पिछले काफी समय से युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान कर रहा था। युवक ने युवती को इंस्टाग्राम पर कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवती लगातार अस्वीकार करती रही। इसके बाद युवक ने युवती की प्रोफाइल से उसकी तस्वीरें चोरी कीं और उन्हें एडिट कर अपनी फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट कर दिया।


बीच बाजार फूटा युवती का गुस्सा

शुक्रवार को जब युवती स्लीमानाबाद बाजार में थी, तभी उसकी नजर आरोपित शाकिर मंसूरी पर पड़ गई। युवती ने तुरंत उसे रोका और विरोध जताया। देखते ही देखते युवती का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सरेराह चप्पलों से आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें- मैहर के शारदा मंदिर की रोपवे सेवा 14 मार्च तक बंद, ऑनलाइन टिकट वालों को मिलेगा रिफंड, मेंटेनेंस के कारण लिया फैसला

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद युवती सीधे स्लीमानाबाद थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। स्लीमानाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन ने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपित मजदूरी का काम करता है और पीड़िता ने उस पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए आपत्तिजनक कंटेंट की भी तकनीकी जांच कर रही है।