• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी CSP पर बड़ा एक्शन... हत्या के आरोपी को बचाने और 1 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में FIR दर्ज

जांच के बाद वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर सीएसपी सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड़यंत्र, अपराधी को बचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...और पढ़ें

By Ajay GolhaniEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 11:59:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 07:34:13 AM (IST)
कटनी CSP पर बड़ा एक्शन... हत्या के आरोपी को बचाने और 1 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में FIR दर्ज
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया

HighLights

  1. सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी और साजिश की FIR दर्ज
  2. हत्या के आरोपी से 1 करोड़ की जमीन कम दाम में दिलाने का आरोप
  3. जबलपुर आइजी के निर्देश पर एएसपी की जांच के बाद हुई कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कुठला थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर लगे आरोपों की जांच आइजी जबलपुर स्तर से कराई जा रही थी। जांच के बाद वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर सीएसपी सहित तीन लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड़यंत्र, अपराधी को बचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप हैं कि सीएसपी ने हत्या के आरोपित की एक करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री करीबी के नाम पर कराई और सिर्फ 18 लाख रुपये ही दिलवाए।

यह है मामला

कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा में युवक झब्बू कोल की हत्या हुई थी। इस मामले रमेश लोधी आरोपित था। पुलिस ने जांच के दौरान निर्धारित समय सीमा में विवेचना पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल नहीं की।

यह हैं गंभीर आरोप: कम कीमत में करीबी को दिलाई जमीन

आरोप हैं कि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने आरोपित को बचाने के नाम पर 15 अप्रैल को दबाव बनाकर रमेश लोधी की खसरा नंबर 2618/1 की जमीन की रजिस्ट्री मारूफ अहमद हनफी के नाम पर 18 लाख 20 हजार में करा दी। रमेश लोधी को 15 लाख का चेक और 3.20 लाख रुपये नकद दिए गए। जमीन का शासकीय गाइडलाइन 82 लाख 86 हजार 930 रुपये बताई गई है।


रमेश का कहना था कि जमीन का सौदा करीब एक करोड़ सात लाख में हुआ था। बाकी की राशि लगभग 92 लाख का भुगतान नहीं किया गया। रमेश लोधी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया जिसमें कहा गया था कि सीएसपी सहित थाना प्रभारी ने उसकी जमीन कम कीमत पर अपने खास व्यक्ति को विक्रय करा ली। इस बीच पुलिस ने हत्या के मामले में रमेश लोधी और उसके दामाद को जेल भिजवा दिया।

एएसपी की रिपोर्ट के बाद कुठला थाने में केस दर्ज

मामला सामने आने के बाद आइजी जबलपुर प्रमोद कुमार वर्मा ने एएसपी अनु बेनीवाल को मामले की जांच सौंपी थी। उसी के आधार पर कुठला थाना में सीएसपी सहित मारूफ अहमद हनफी और क्षितिज राज बारापत्रे को आरोपित बनाया है। क्षितिज राज के खातों से 15 लाख से संबंधित बैंक लेन-देन सामने आया है।

यह भी पढ़ें- MP नर्सिंग घोटाला: हाई कोर्ट की सख्त निगरानी से घटे 600 फर्जी कॉलेज, जानिए कैसे खुली पूरे तंत्र की पोल