• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katni News: कटनी में ईओडब्ल्यू टीम ने भाजपा नेता के पति सहकारी समिति प्रबंधक के घर मारा छापा

Katni News : जांच टीम के पहुंचने से हड़कंप, रीठी समिति में सेल्समैन के पद पर रहे, वर्तमान में सहकारी समिति के प्रबंधक।

By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Thu, 15 Jun 2023 09:34:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jun 2023 03:56:13 PM (IST)
Katni News: कटनी में ईओडब्ल्यू टीम ने भाजपा नेता के पति सहकारी समिति प्रबंधक के घर मारा छापा

Katni News : कटनी, नई दुनिया प्रतिनिधि। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की 30 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे रीठी क्षेत्र के देवरी कला निवासी सहकारी समिति प्रबंधक के घर पर छापा मारा है। टीम मौके पर जांच कर रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की जांच टीम के पहुंचने से हड़कंप मचा है। टीम ने खबर जमीनों, नकदी सहित जेवर वाहनों के संबंध में जांच की और संपत्ति के दस्तावेज खंगाले। देवरी कला के निवास के साथ ही कटनी के मकान और रीठी में उनके कार्यालय व दुकान भी टीम के सदस्य पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान मिला 'खजाना'

naidunia_image

उप पुलिस अधीक्षक एबी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में न्यायालय से सर्च वारंट जारी करा कर कार्रवाई की गई है। सहायक समिति प्रबंधक के घर में दो एक्सयूवी चार पहिया वाहन, छह दोपहिया वाहन, साढ़े चार लाख रुपए की एफडी, चार प्लाट की रजिस्ट्री, 18 एकड़ जमीन की तीन रजिस्ट्री, आधा किलो सोने के जेवर, करीब 2 किलो चांदी और 9 लाख 30 हजार नकद मिले हैं l सहायक समिति प्रबंधक राय इससे पहले रीठी में ही सेल्समैन के पद पर पदस्थ था और वहीं पर समिति का सहायक प्रबंधक बनाया गया है। सहायक समिति प्रबंधक की पत्नी अहिल्या राय भाजपा नेत्री हैं।


पत्‍नी भाजपा नेता हैं..., प्रबंधक सकते में

naidunia_image

रीठी के देवरी कला निवासी अनिल राय सहकारी समिति में प्रबंधक हैं और उनकी पत्‍नी अहिल्या राय भाजपा नेता हैं। सुबह 5 बजे अचानक ईओडब्ल्यू की टीम रीठी के देवरीकला पहुंची। टीम को देखकर समिति प्रबंधक सकते में आ गए। टीम के सदस्य सुबह से अनिल राय के घर मे आय संबंधी जांच करने में जुटी हुई है।

कटनी पन्ना मोड़ स्थित मकान में कोई नहींं था

naidunia_image

ईओडब्ल्यू की टीम सुबह अनिल राय के कटनी पन्ना मोड़ स्थित मकान में भी पहुंची थी लेकिन वहां कोई नहीं था, जिसके चलते टीम सीधे उसके पैतृक निवास देवरीकला पहुंची। अनिल राय कई साल तक रीठी समिति में सेल्समैन के पद पर रहे हैं और वर्तमान में सहकारी समिति के प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं।

naidunia_image