• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी का ‘ए’ कैटेगरी में चयन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ...और पढ़ें

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 05:06:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 05:06:13 PM (IST)
प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी का ‘ए’ कैटेगरी में चयन
महाविद्यालय में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्‍साह। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. लाइव प्रसारण के लिए महाविद्यालय का किया गया चयन
  2. प्रातः 10 बजे से ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन होगा
  3. कार्यक्रम की सफलता के लिए महाविद्यालय में तैयारियां प्रारंभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी को प्रधानमंत्री के ‘युवा कनेक्ट’ संवाद के लाइव प्रसारण के लिए ‘ए’ कैटेगरी में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल तथा माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय का चयन किया गया है।

प्रधानमंत्री के औपचारिक संबोधन का लाइव प्रसारण

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के औपचारिक संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

टू-वे अर्थात दोतरफा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा

साथ ही युवाओं के साथ टू-वे अर्थात दोतरफा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

आयोजन के लिए महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ

कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन अधिकारी डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।


अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. सरदार दिवाकर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल की तर्ज पर जबलपुर में भी फ्लाइंग स्कूल शुरू करने की तैयारी, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर