• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में झारखंड के गिरोह ने की 12 करोड़ की डकैती, GPS और CCTV से प्रयागराज में खोज रही पुलिस

कटनी के ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी मामले में पुलिस ने प्रयागराज और अन्य राज्यों में टीमें भेजी हैं। आरोपी ऑटो से स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से भागे।

By Mukesh TiwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 02:25:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 07:27:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कटनी में झारखंड के गिरोह ने की 12 करोड़ की डकैती, GPS और CCTV से प्रयागराज में खोज रही पुलिस
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी, पकड़ा गया बदरूद्दीन ऊपर देखते हुए। सौजन्य : इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. कटनी शोरूम चोरी मामले में पुलिस की प्रयागराज में दबिश।
  2. 12 करोड़ के जेवर चोरी, आरोपी झारखंड के बताए जा रहे।
  3. घटना को अंजाम देने से पहले 1 सप्ताह तक की रैकी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी: माधवनगर थाना क्षेत्र के किसना शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस की टीमों के हाथ सुराग लगे, लेकिन आरोपी अभी तक हाथ नहीं आए हैं। पुलिस की टीमें कटनी के साथ ही साथ दूसरे राज्यों में भी गिरोह की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ रूपये से अधिक के डायमंड और सोने के जेवर सेंध लगाकर पार करने वाला गिरोह आटो से कटनी स्टेशन पहुंचा था और वहां से वह किसी ट्रेन में बैठकर सतना की ओर गया है।


सीसीटीवी फुटेज और टीमों की तलाश

  • जिसके चलते टीमों को स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में लगाया गया। जांच में सामने आया कि कुछ बदमाश सतना होते हुए प्रयागराज पहुंचे और वहां पर स्टेशन में उतरे हैं। टीम लगातार उनका पीछा करते हुए प्रयागराज व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
  • उसके साथ ही प्रयागराज स्टेशन सहित उसके आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है, ताकि पता चल सके घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य वहां से किस ओर भागे हैं। पुलिस को पूरा फोकस पिछले दो दिन से प्रयागराज में है और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

शहर में भी खंगाले जा रहे रिकार्ड

  • झारखंड के गिरोह के पूरी घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है और जिस गिरोह ने करोड़ों की चोरी की वो शातिर गिरोह है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस का अनुमान है कि लगभग एक सप्ताह तक गिरोह ने कटनी में रहकर शोरूम की रैकी की और कहां पर कौन सा समान है, सुरक्षा व्यवस्था क्या है और पीछे से कहां से आया और सुरक्षित निकला जा सकता है, इन सब बातों को समझने के बाद योजना के तहत घटना को अंजाम दिया।
  • जिसके लिए मुंबई से जहां वे टूल्स किट खरीदकर लाए थे तो वहीं कटनी में सिलिंडर, कटर सहित अन्य सामग्री खरीदी। इतने दिन तक वे कहां पर रूके थे और कहां-कहां गए, इन सबकी जांच के लिए भी स्थानीय स्तर पर टीमों को लगाया गया है, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शहर के होटलों,लाज का रिकार्ड खंगाल रहे हैं, ताकि वहां से भी आरोपीों के संबंध में कुछ अहम सुराग लग सकें।

फिंगर प्रिंट, मोबाइल लोकेशन की जांच

  • घटना के बाद मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी लगाया गया था। टीम ने जिस स्थान से दीवार पर सेंध लगाई गई थी, वहां से लेकर पूरे शोरूम के अंदर और मौके व पहाड़ी में मिले औजारों, सिलिंडर आदि के फिंगर प्रिंट लिए हैं। लगभग 265 फिंगर प्रिंट मौके में मिले हैं और पुलिस की एक्सपर्ट टीम फिंगर प्रिंट के आधार पर भी जानकारी जुटाने में लगाई गई है।
  • इसके साथ ही शोरूम के कैमरे में एक आरोपी डीवीआर खोलते हुए कैद हुआ था, जो हाथ में मोबाइल लेकर उसे चला भी रहा था। इसके चलते सायबर सेल की टीम भी लगातार वहां पर रात को मोबाइलों के टावर लोकेशन से सुराग जुटाने में लगी है, ताकि बदमाशों को दबोचा जा सके।

राशि को लेकर भी संशय

  • घटना के बाद शाेरूम के संचालकों ने 12 करोड़ रूपये से अधिक कीमत के डायमंड व गोल्ड के जेवर होने की बात कही थी। दूसरी ओर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच व निरीक्षण के बाद कहा था कि जेवर 15 करोड़ रूपये या उससे और अधिक कीमत के हो सकते हैं।
  • पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में भी करोड़ों के जेवर दर्ज कराए गए हैं, लेकिन वास्तविक रूप से कितने के जेवर गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। ब्रांडेड शोरूम में सारे रिकार्ड आनलाइन होने के बाद भी संचालक दो दिन बाद भी जानकारी नहीं दे पाए।

यह भी पढ़ें- MP में बैन पाकिस्तानी क्रीम, भोपाल में ड्रग विभाग की रेड, दुकानें छोड़कर भागे व्यापारी

इनका कहना है

शोरूम में चोरी के मामले में मौके पर मिले फिंगर प्रिंट का मिलान व जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज देख रही हैं तो प्रयागराज में भी टीमें कैमरों की जांच में लगाई गई हैं। गिरोह के संबंध में अहम जानकारी मिलने के बाद लगातार टीमों को जांच में लगाया गया है और गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।