• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katni News: एरियर की राशि के बदले मांगी 6 हजार रिश्वत, जनपद पंचायत लिपिक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त टीम ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़वारा में जनपद पंचायत के लिपिक को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 03:48:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Jun 2024 09:20:59 AM (IST)
Katni News: एरियर की राशि के बदले मांगी 6 हजार रिश्वत, जनपद पंचायत लिपिक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
एरियर्स की राशि निकालने के बदलने में लिपिक मांग रहा था रिश्वत

HighLights

  1. कटनी जनपद पंचायत में लिपिक रिश्वत लेते धराया।
  2. सचिव के कर रहा था 6000 रुपए की रिश्वत की मांग।
  3. लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के बाद की कार्रवाई ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। लाेकायुक्त जबलपुर की टीम ने जनपद पंचायत बड़वारा में पदस्थ कि लिपिक व उसके सहयोगी सचिव 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। लिपिक ने एक ग्राम पंचायत सचिव से उसकी एरियर्स की राशि का भुगतान कराने के बदले में रिश्वत की मांग की थी, जिससे परेशान होकर सचिव ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार की दोपहर को लिपिक को रिश्वत की राशि देकर जैसे ही सचिव बाहर निकला लोकायुक्त की टीम ने उसको दबोच लिया। उसके साथ उसका सहयोग करने वाले एक सचिव को पकड़ा है और कार्रवाई की है।

साल 2018 में निलंबित हुआ था सचिव

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि वर्तमान में ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की पिपरिया शुक्ल ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव जितेन्द्र सिंह बघेल पर वर्ष 2018 में निलंबन की कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2023 में वह बहाल हो गया। उस दौरान वह बड़वारा जनपद पंचायत की लुरमी ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ था।


बहाली के बाद उसको स्थानांतरित करते हुए ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत भेज दिया गया। निलंबन अवधि की एरियर्स राशि के भुगतान को लेकर सचिव जितेन्द्र ने जनपद पंचायत बड़वारा में आवेदन दिया था और उसके एरियर्स की राशि लगभग 7 लाख रूपये थी, जिसका भुगतान कराने के नाम पर बड़वारा में पदस्थ लिपिक संजय चतुर्वेदी व जनपद में अटैच सचिव आशीष दुबे ने मिलकर उससे 7 हजार रूपये की मांग रिश्वत के रूप में की थी।

लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

सचिव जितेन्द्र ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी जबलपुर को की थी। एसपी लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराने के साथ ही डीएसपी झरबड़े के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम का गठन किया। बुधवार को टीम जनपद पंचायत बड़वारा पहुंची। इस बीच सचिव जितेन्द्र ने कार्यालय में लिपिक को रिश्वत के रूप में 6 हजार रूपये दिए और बाहर निकलकर टीम को इशारा किया। इशारा पाते ही लोकायुक्त की टीम ने लिपिक संजय चतुर्वेदी को रंगेहाथ राशि के साथ पकड़ा और उसके साथ सहयोगी सचिव आशीष को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की।