
कटनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोविड-19 महामारी के प्रसार पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। नगर में किसी भी माध्यम से संक्रमण का प्रसार न हो इस हेतु रोजाना नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही ट्रांसपोर्टनगर थोक सब्जी मंडी सहित चिन्हित अन्य स्थलों फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड, हाउसिंग बोर्ड मैदान तथा उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर स्थित उत्कृष्ट मैदान के सामनें से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराते हुए प्रातः 10 बजे तक व्यवसाय कराया जा रहा है।
नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों में निगम के स्वच्छता दूतों द्वारा रोजाना साफ सफाई की जाकर शारीरिक दूरी के लिए चूने के गोले बनानें का कार्य किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टनगर थोक सब्जी मंडी एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर कर्तव्य पर उपस्थित निगम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए थोक एवं फुटकर सब्जी विके्रताओं के वाहनों को पार्किग में खडा कराते हुए रोको टोको अभियान के माध्यम से वाहनों में लगे लाउडस्पीकर से मास्क लगानें, सामाजिक दूरी का पालन करनें के लिए निर्धारित गोलों के अंदर से ही पूर्ण सुरक्षा के साथ व्यवसाय करनें की घोषणा की जाकर नागरिकों को समझाईश भी दी जा रही है।
महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उससे बचाव के लिए निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा रोजाना प्रातः से नगर के विभिन्ना सार्वजनिक स्थलों में निरीक्षण किया जाकर एक स्थल पर स्थाई बैठकर अनाधिकृत रूप से सब्जी/ फल का व्यवसाय करनें वाले व्यवसाईयों की दुकानें बंद करानें की कार्यवाही की जाकर नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः 10 बजे तक ठेले में सामग्री रखकर नगर के विभिन्ना स्थलों में धूमकर व्यवसाय करनें की कार्यवाही संपादित कराई जा रही है।