कटनी। नईदुनिया प्रतिनिधि
बरही थाना अंतर्गत ग्राम चोरी की गीता साहू की बच्ची प्रियंका 3 साल की आज अचानक बरही बाजार की भीड़ में गुम गई थी। जो बच्ची नंद किशोर गर्ग को मिली। उसने बरही पुलिस के साथ मिलकर सरकारी गाड़ी से एलाउंस करके पूरे बाजार में बच्ची के माता और पिता की तलाश की। एनाउंस के कुछ समय बाद बच्ची के माता-पिता मिल बाजार में पुलिस को मिल गए। बच्ची को उसके माता पिता के सुपुर्द करते हुए माता-पिता हिदायत देते हुए बच्चों को सुरक्षा को लेकर हिदायत दी गई।
नाबालिग से दुराचार का आरोपित पांच साल बाद गिरफ्तार
कटनी। नईदुनिया प्रतिनिधि
कैमोर पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के आरोपित को पांच साल बाद गिरफ्तार किया है। कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ शिखा सोनी के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस द्वारा वर्ष 2016 में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुराचार के प्रकरण में पिछले 5 साल से फरार चल रहे इनामी स्थाई वारंटी विजय कोल पिता दुर्गा प्रसाद कोल 30 साल निवासी शिवा नगर कैमोर को गिरफ्तार किया है। थाना कैमोर के अपराध क्रमांक 206 / 16 धारा 363, 366, 376 एन भारतीय दंड विधान में नाबालिग बालिका के अपहरण एवं बलात्कार के प्रकरण में विगत 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को न्यायालय माधुरी राज, विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट कटनी द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त फरार आरोपित की गिरफ्तारी पर 2000 का नकद इनाम भी घोषित किया गया था। उक्त फरार आरोपित विगत 5 सालों से पुणे में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था और अपने पास कोई मोबाइल भी नहीं रखता था। कैमोर पुलिस को तब सफलता मिली जब फरार आरोपित कैमोर के शिवा नगर में रक्षाबंधन के पर्व पर आया हुआ था। फरार इनाम स्थाई वारंटी को पकड़ने में टीआइ कैमोर अरविंद जैन के साथ आरक्षक सनिल कुमार स्वर्णकार एवं आरक्षक शिव पटेल के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।