• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का हुआ आयोजन

रीठी नगर के हनुमानताल मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से पुनः रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 08 Sep 2021 09:41:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Sep 2021 09:41:25 PM (IST)
हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का हुआ आयोजन

रीठी। नईदुनिया न्यूज

रीठी नगर के हनुमानताल मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से पुनः रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है। बीते मंगलवार की रात को भी समस्त ग्रामवासियों द्वारा मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना के गई। गौरतलब है कि हर मंगलवार को होने वाले इस धार्मिक आयोजन पर कोरोना का ग्रहण लग गया था। लेकिन अब पुनः शुरुआत की गई है। मंगलवार को क्षेत्र की मंडली द्वारा ढोलक-मंजीरे की थाप पर शानदार रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। तत्पश्चात सभी को भगवान् के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान नर्मदा सोनी मुकेश कंदेले कमलेश नामदेव मयंक कंदेले, बिंजन श्रीवास, गणेश तिवारी छंगे ताम्र कार मनोज बर्मन सतोष सोनी कल्लू प्रधान सुरेंद्र साहू, अंशू बर्मन, विनोद गड़ारी, सुनील तिवारी, कमलकांत पांडे, खुशीलाल पटेल, संतोष सेन सहित बड़ी संख्या धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

बैठक में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के विकास कार्र्यों पर की चर्चा

बहोरीबंद (नईदुनिया न्यूज)। मरही माता प्रांगण बहोरीबंद में यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से रुपनाथ धाम में निर्मित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। वहीं यादव समाज के हित में कार्र्यों के लिए अनेक निर्णय लिए गए। अगामी बैठक रुपनाथ धाम में दिनांक 12 सितंबर 2021 को आयोजित होगी। जिसमें रुपनाथ में निर्मित मंदिर के विकास कार्य के लिए समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में रामकृपाल यादव अमोच, तुलसीराम यादव कजरवारा, रामनरेश यादव, पुनउराम (बाबा जी) यादव, विनोद यादव मोहनिया, रामपाल यादव हिनौती, राजकुमार यादव महगवां, उदय यादव महगवां, अतुल यादव मझगवां, श्याम सुंदर यादव मोहनिया एवं अन्य क्षेत्रीय यादव वरिष्टजनों की उपस्थिति रही।