• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News : कटनी जिला अस्पताल में नहीं हो पाया मजदूरों का इलाज, लौटना पड़ा घर

MP News : आगरा से लौट रहे मजदूर। पिकअप पलटने से घायल, 5 की हालत गंभीर बताई गई है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 31 Mar 2020 04:57:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2020 06:12:49 AM (IST)
MP News : कटनी जिला अस्पताल में नहीं हो पाया मजदूरों का इलाज, लौटना पड़ा घर

कटनी(नईदुनिया न्यूज)। MP News रीठी थाना अंतर्गत देवगांव के पास आगरा से लौट रहे मजदूर पिकअप वाहन पलटने से घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। इसी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के जिर्री गांव के 35 मजदूर सवार थे। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा देवगांव के पास एक अंधे मोड़ के न दिखने के कारण हुआ है। इस अंधे मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना के बाद घायलों को जिर्री गांव के सरपंच पति राजेश असाटी ने अपने निजी वाहन की परमीशन लेकर अपनी गाड़ी से कटनी से जिर्री गांव पहुंचाया।


naidunia_image

घायल के नाम, अर्चना पिता गोविंद गौड़(18), इंद्रकली पिता राजा राम (17), गायत्री पिता जीवन(18), रंजी पति विशाली गौड़ (60), कांति पिता दिनेश गौंड़ (18) शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मजदूर आलू की फसल खोदने के लिए यहां गए थे।

जिला अस्पताल में न डॉक्टर, न इलाज

जिला अस्पताल में इन दिनों अलग स्थितियां हैं। यहां पर कोई बता भी नहीं रहा है कि इलाज कहां होगा। दुर्घटना की स्थिति में भी घायलों का इलाज नहीं किया जा रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि घायलों की जबरन छुट्टी की जा रही है। मजदूरों ने बताया कि वह सुबह अस्पताल आ गए थे।

इसके बाद भी उन्हें कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। परेशान गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर आना पड़ा। यहां पर न तो एक्सरे हुआ न अन्य जांचें। मजदूरों ने बताया कि नर्स से कहने पर डॉक्टर यह कहा जाता रहा कि डॉक्टर लंच पर हैं।