• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित करीबी को राहत नहीं, अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर

सीएसपी नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ हत्या के आरोपितों की करोड़ों की जमीन को सस्ते में खरीदी फरोख्त कराने, भ्रष्टाचार ...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 07:09:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 07:09:27 PM (IST)
कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित करीबी को राहत नहीं, अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर
शनिवार को अर्जी पर सुनवाई को लेकर सुबह से न्यायालय के फैसले पर लोगों की नजर रही।

HighLights

  1. दोपहर से शाम तक चली बहस, अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त
  2. कुठला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी
  3. जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में चली बहस

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित उनके करीबी क्षितिज राज को जिला न्यायालय से राहत नहीं मिली है। दोपहर से लेकर शाम तक जिला न्यायालय में विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में चली बहस के बाद शाम न्यायालय ने दोनों की अग्रिम जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया।

करोड़ों की जमीन सस्ते में खरीदी फरोख्त

20 अगस्त को सीएसपी नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ हत्या के आरोपितों की करोड़ों की जमीन को सस्ते में खरीदी फरोख्त कराने, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे मामले में डिफाल्ट बेल का लाभ दिलाने का आरोप लगाते हुए कुठला थाना में एफआइआर दर्ज कराई गई थी।


दो अन्य आरोपितों के साथ भूमिगत हो गई

जिस समय एफआईआर दर्ज हुई सीएसपी भोपाल पुलिस मुख्यालय में चार दिनों की ट्रेनिंग में थीं। सूचना मिलते ही वे ट्रेनिंग बीच में छोड़कर निकल गई थीं और उसके बाद से दो अन्य आरोपितों के साथ भूमिगत हो गई हैं।

सुनवाई शनिवार तक को टाल दी थी

22 अगस्त को निलंबित सीएसपी व क्षितिज राज की ओर से उनके अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए जिला न्यायालय में आवेदन दिया था। जिसमें मंगलवार को तीन घंटे से अधिक समय तक सुनवाई हुई थी और उसके बाद विशेष न्यायालय ने मामले की सुनवाई शनिवार तक को टाल दी थी।

सुबह से न्यायालय के फैसले पर लोगों की नजर रही

शनिवार को अर्जी पर सुनवाई को लेकर सुबह से न्यायालय के फैसले पर लोगों की नजर रही। अग्रिम जमानत को लेकर सीएसपी की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने न्यायालय में पक्ष रखा और महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए। विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद शाम को दोनों की अर्जी नामंजूर कर दी।

निलंबित सीएसपी पर कसा शिकंजा

मामले की जांच एएसपी अंजना तिवारी की अगुवाई में आईजी की बनाई गई एसआइटी कर रही है और आरोपितों की धरपकड़ के साथ ही पूरे मामले की जांच कर दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अपने ही विभाग के अधिकारी की धरपकड़ को लेकर शिकंजा कस रही है।

21 अगस्त को सील कर दिया गया था सीएसपी कार्यालय

सीएसपी कार्यालय को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद ही 21 अगस्त को सील कर दिया गया था, जो आज तक बंद है। उसके साथ ही तीनों आरोपित विदेश ने भागें, इसको लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है तो उसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले में तीनों आरोपितों पर दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

एसआईटी कर रही तलाश

सीएसपी व दाे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। गुरूवार को एसआइटी व कुठला पुलिस की टीम ने मारूफ अहमद के निवास पर दबिश दी थी, जिसमें ताला बंद मिला और पंचनामा बनाते हुए टीम वापस लौट गई थी। तीनों की धरपकड़ के लिए सायबर सेल की टीम को भी लगाया गया है और उनकी लोकेशन खोजी जा रही है, लेकिन सीएसपी की अंतिम लोकेशन भोपाल तक ही मिली है।

मामले की जांच एसआइटी कर रही है। निलंबित सीएसपी सहित अन्य आरोपितों पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। तीनों की तलाश पुलिस कर रही है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन का मालिकाना हक नहीं दे सकती न्याय पंचायत, 27 साल पुरानी अपील खारिज